whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27925152
Loading...


गढ़वा बस स्टैंड बना रणक्षेत्र: एजेंट पर पिस्टल से हमला, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

location_on गढ़वा access_time 08-Jun-25, 08:37 AM visibility 1327
Share



गढ़वा बस स्टैंड बना रणक्षेत्र: एजेंट पर पिस्टल से हमला, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप
घायल एजेंट सोनू केशरी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : शहर का बस स्टैंड शनिवार को उस वक्त रणक्षेत्र में तब्दील हो गया जब दो एजेंटों के बीच हुई मामूली तकरार ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ा कि एक एजेंट के सिर पर पिस्टल की बट से हमला कर दिया गया और इसके बाद हवाई फायरिंग कर मौके पर दहशत फैला दी गई। घायल एजेंट की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना में घायल एजेंट की पहचान गढ़वा सदर थाना क्षेत्र निवासी भरत केशरी के पुत्र सोनू केशरी (30 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोनू बस में सवारियों को बैठा रहा था, तभी दो अन्य एजेंट वहां पहुंचे और उसे मना करने लगे। बहस के बीच एक ने पिस्टल निकाली और सोनू के सिर पर बट से वार कर दिया। सोनू लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
इसके बाद हमलावर ने उसे धमकाते हुए कहा कि यदि उसने किसी को बताया तो अंजाम बुरा होगा। इसी दौरान उसने हवा में फायरिंग कर दी और फरार हो गया। गोलियों की आवाज से बस स्टैंड पर अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। घटना की सूचना पाकर आसपास के दुकानदारों ने घायल सोनू को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। इधर, सोनू के परिजनों ने सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी बृज कुमार ने बताया कि पैसेंजर बैठाने को लेकर दो एजेंटों में विवाद हुआ था। गोली चलने की बात की जांच की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play