whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26469305
Loading...


मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा जिला कार्यालय में कार्यशाला आयोजित, अमृत काल में चलेंगे जनकल्याणकारी कार्यक्रम

location_on गढ़वा access_time 07-Jun-25, 07:50 PM visibility 418
Share



मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा जिला कार्यालय में कार्यशाला आयोजित, अमृत काल में चलेंगे जनकल्याणकारी कार्यक्रम


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं ‘वंदे मातरम्’ गीत के साथ की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि मोदी सरकार की 11 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 9 जून को मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के गठन के अवसर पर विशेष आयोजन किया जाएगा, साथ ही अमृत काल के तहत मंडल से लेकर बूथ स्तर तक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

कार्यक्रम के प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने कहा कि सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और विकसित भारत की दिशा में मोदी सरकार के 11 वर्षों की यात्रा ऐतिहासिक रही है। उन्होंने बताया कि 5 जून से 15 अगस्त तक “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम के तहत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जाएगा। इसके अलावा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और 23 जून को जनसंघ संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस बूथ स्तर पर मनाया जाएगा।

सहाय ने कहा कि भाजपा सरकार ने बिना भेदभाव सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य किया है, और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। कांग्रेस शासन में हुए अन्यायों की याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि 25 जून को आपातकाल (काला दिवस) पर जिला स्तर पर संगोष्ठी आयोजित कर जनता को उस दौर की सच्चाई से अवगत कराया जाएगा।

भाजपा जिला प्रभारी बिपिन बिहारी सिंह ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को भाजपा कार्यकर्ता घर-घर तक पहुंचाएंगे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री ओमप्रकाश गुप्ता ने किया।

इस अवसर पर पूर्व सांसद घुरण राम, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद तिवारी, विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी, मीडिया प्रभारी रितेश चौबे, वरिष्ठ नेता मुरली श्याम सोनी, ब्रजेश उपाध्याय, भाजपा नेत्री सरोज सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा सहित जिले भर के मंडल अध्यक्षों, पदाधिकारियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play