whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26474857
Loading...


सेवा ही संकल्प — लगातार 76वें शनिवार को अग्रवाल परिवार ने जरूरतमंदों के बीच बांटी खिचड़ी

location_on गढ़वा access_time 07-Jun-25, 07:40 PM visibility 302
Share



सेवा ही संकल्प — लगातार 76वें शनिवार को अग्रवाल परिवार ने जरूरतमंदों के बीच बांटी खिचड़ी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : सेवा और समर्पण की मिसाल बन चुके अग्रवाल परिवार, गढ़वा द्वारा इस शनिवार को भी जरूरतमंदों के बीच खिचड़ी का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम लगातार 76वें सप्ताह आयोजित किया गया, जो समाजसेवा के क्षेत्र में एक अनुकरणीय और प्रेरणादायक पहल है।

हर शनिवार की तरह इस शनिवार को भी शहर के संकट मोचन मंदिर के पास सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच प्रसाद रूपी खिचड़ी का वितरण किया गया। यह पहल न केवल भूख मिटाने का माध्यम बनी, बल्कि समाज के प्रति सेवा भाव का एक जीवंत उदाहरण भी प्रस्तुत करती है।

इस सेवा कार्य में अग्रवाल परिवार के सभी सदस्य बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। सुरभि अग्रवाल ने बताया कि अग्रवाल परिवार द्वारा सदैव जरूरतमंदों की सेवा की जाती रही है।

इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज लगातार 76वें सप्ताह हनुमान मंदिर, रंका मोड़ के प्रांगण में प्रसाद रूपी खिचड़ी का वितरण किया गया।

सुरभि ने कहा, “इस तरह के आयोजन में लोगों की सेवा करके बहुत आनंद की अनुभूति होती है। मेरे दादाजी का एक स्लोगन था — 'जन सेवा ही प्रभु सेवा है'। उन्हीं की प्रेरणा से इस तरह का आयोजन निरंतर किया जा रहा है।”

इस सेवा कार्य में संतोष अग्रवाल, विनय कश्यप, हर्ष अग्रवाल, पुरूषोत्तम अग्रवाल, सुरभि अग्रवाल, अथर्व अग्रवाल समेत अग्रवाल परिवार, गढ़वा के अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही।

परिवार के सदस्यों का कहना है कि यह सेवा कार्यक्रम "सेवा ही धर्म है" की भावना के तहत किया जाता है और जब तक संभव होगा, यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

स्थानीय लोगों और लाभार्थियों ने अग्रवाल परिवार के इस सेवा भाव की सराहना की और आभार व्यक्त किया।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play