whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28157580 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

विश्व पर्यावरण दिवस पर गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

location_on गढ़वा access_time 06-Jun-25, 12:45 PM visibility 314
Share



विश्व पर्यावरण दिवस पर गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : छात्राओं ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

 गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय, कल्याणपुर, गढ़वा में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और उन्हें प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का एहसास कराना था।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संयुक्ता सिंह ने कहा, "पर्यावरण है तभी जीवन है।" उन्होंने पर्यावरण की रक्षा को प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य बताते हुए कहा कि केवल पेड़ लगाना ही पर्याप्त नहीं है, उनकी देखभाल और संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है।

Advertisement
उन्होंने सभी से अपील की कि जल व बिजली की बचत करें, प्लास्टिक का उपयोग कम करें और कचरे का उचित प्रबंधन करें। उन्होंने यह भी कहा कि पर्यावरण की रक्षा केवल सरकार या किसी संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

मुख्य वक्ता डॉ. अनीता तूफानी ने कहा कि पेड़-पौधे धरती पर जीवन के आधार हैं और यदि हम प्रकृति से छेड़छाड़ करते रहेंगे तो आने वाली पीढ़ियों को इसका गंभीर खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने वर्तमान में वनों की कटाई, जलवायु परिवर्तन, प्लास्टिक प्रदूषण और जैव विविधता के नुकसान को गंभीर खतरे के रूप में बताया और सभी को सतर्क व जागरूक रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Advertisement
उपस्थित प्रमुख व्यक्तियों में डॉ. अर्चना कुमारी, प्रो. एस.एन. रॉय, प्रो. सुनील पाल, प्रो. विभा कुमारी, प्रो. मनोरमा कुमारी, प्रो. रंभा पाल, प्रो. सुमेधा कुमारी, प्रो. गुलशन आरा, श्री गौतम सिंह, श्री मुकेश कुमार और श्रीमती निर्वंती देवी शामिल रहे।

कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और यह संकल्प लिया कि वे अपने जीवन में छोटे-छोटे कदमों से प्रकृति को सुरक्षित और संरक्षित रखने में योगदान देंगी।

यह कार्यक्रम पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता की एक प्रेरणादायक पहल के रूप में देखा गया।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play