whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27054293
Loading...


विश्व साइकिल दिवस पर गढ़वा में आयोजित हुई संडे ऑन साइकिल राइड, एसडीएम व थाना प्रभारी ने किया नेतृत्व

location_on गढ़वा access_time 01-Jun-25, 11:47 PM visibility 233
Share



विश्व साइकिल दिवस पर गढ़वा में आयोजित हुई संडे ऑन साइकिल राइड, एसडीएम व थाना प्रभारी ने किया नेतृत्व


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : साइकिल से जुड़ी फिटनेस और पर्यावरण को लेकर बढ़ाया गया जनजागरूकता का संदेश

 फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत विश्व साइकिल दिवस पखवाड़ा के मौके पर रविवार को गढ़वा जिला साइकलिंग संघ और राधा पार्वती एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में "संडे ऑन साइकिल राइड" कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कृषि बाजार समिति गेट से टाउन हॉल मैदान तक आयोजित इस राइड में सैकड़ों साइकिलिस्ट, बच्चों से लेकर गणमान्य नागरिकों तक, उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडेय और विशिष्ट अतिथि गढ़वा थाना प्रभारी बृज कुमार ने स्वयं साइकिल चलाकर राइड की शुरुआत की और पूर्ण दूरी तय की।

इनके साथ विजय कुमार केसरी, ओमप्रकाश तिवारी, डॉ. उमेश सहाय, डॉ. पतंजलि केसरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाग लिया।

टाउन हॉल मैदान में समापन के बाद अतिथियों ने उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए साइकिलिंग के स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन, पर्यावरण और फिटनेस से जुड़े फायदों पर प्रकाश डाला।

एसडीएम संजय पांडेय ने कहा, "कोविड काल में साइकिल वह साधन बनी जिसने न सिर्फ हमारी शारीरिक फिटनेस को बनाए रखा, बल्कि डॉक्टरों की सिफारिश भी बनी। साइकिल चलाना केवल व्यायाम नहीं, एक जीवनशैली है। सप्ताह में कम से कम दो दिन साइकिल चलाने की आदत जरूर डालें।"

वहीं थाना प्रभारी बृज कुमार ने कहा कि "पुलिस जैसे चुनौतीपूर्ण पेशे में फिटनेस प्राथमिकता है, और साइकिलिंग से यह लक्ष्य सहज रूप से पूरा होता है।

"

इस अवसर पर डॉ. पतंजलि केसरी एवं विजय कुमार केसरी ने भी अपने विचार साझा किए और कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता जताई।

कार्यक्रम में साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव एवं झारखंड साइकलिंग संघ के महासचिव शैलेन्द्र पाठक ने आयोजन को सफल बनाने वाले सभी प्रतिभागियों, अतिथियों और राधा पार्वती ट्रस्ट को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन स्वस्थ समाज की दिशा में सार्थक पहल हैं।

इस कार्यक्रम में गढ़वा जिला साइकलिंग संघ के सचिव अरविंद दुबे, जगन्नाथ राम, किशोर कुणाल, रामाशंकर सिंह, प्रभात रंजन तिवारी, परिणीता तिर्की, अजयकांत, सुशील तिवारी, राजन केसरी, चांद बहादुर सिंह, निलेश ठाकुर, कुश कुमार समेत सैकड़ों साइकिलिस्टों की भागीदारी रही।

कार्यक्रम के अंत में सचिव अरविंद दुबे ने सभी का आभार जताते हुए भविष्य में ऐसे और भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।





Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

#4
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#5
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play