whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26476989
Loading...


अनुमंडल कार्यालय में तंबाकू नहीं करने की ली सामूहिक शपथ

location_on गढ़वा access_time 01-Jun-25, 11:27 PM visibility 242
Share



अनुमंडल कार्यालय में तंबाकू नहीं करने की ली सामूहिक शपथ


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : "जिंदगी को चुनें, तंबाकू को नहीं" : एसडीएम संजय कुमार का प्रेरणादायी संदेश

गढ़वा। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर शनिवार को सदर अनुमंडल कार्यालय सभागार में सामूहिक शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने अधिकारियों, कर्मचारियों और समाजसेवियों को तंबाकू का सेवन न करने की शपथ दिलाई। उन्होंने तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए कहा, "जिंदगी को चुनें, तंबाकू को नहीं।"

एसडीएम ने अपने प्रभावशाली अंदाज में उपस्थित लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि तंबाकू एक धीमा ज़हर है, जो धीरे-धीरे जीवन को नष्ट कर देता है।

उन्होंने बताया कि यदि कोई लंबे समय से तंबाकू सेवन की आदत में फंसा हुआ है, तो वह जिला स्तर पर गठित तंबाकू निषेध कोषांग की मदद से सदर अस्पताल में विशेषज्ञों से काउंसलिंग प्राप्त कर सकता है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को यह संकल्प दिलाया गया कि वे स्वयं कभी किसी प्रकार के तंबाकू उत्पाद का सेवन नहीं करेंगे और साथ ही अपने परिजनों, मित्रों और आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित करेंगे।

एसडीएम ने कहा कि हम सबका दायित्व है कि हम अपने व्यवहार से समाज को एक सकारात्मक दिशा दें। तंबाकू जैसे जानलेवा उत्पादों से दूरी बनाकर ही स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण संभव है।

इस अवसर पर अनुमंडल कार्यालय के समस्त अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे और सभी ने एक स्वर में तंबाकू से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play