whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28161691 readers visited
Loading...

Advertisement

गढ़वा में भ्रष्टाचार बेलगाम, डीसी पर संरक्षण का आरोप: विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी का प्रशासन पर बड़ा हमला

location_on गढ़वा access_time 26-May-25, 04:50 PM visibility 892
Share



गढ़वा में भ्रष्टाचार बेलगाम, डीसी पर संरक्षण का आरोप: विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी का प्रशासन पर बड़ा हमला


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जिले में तेजी से फैल रहे भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने जिला प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने प्रेस वार्ता के माध्यम से कहा कि जिले के अधिकांश विभागों में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है और इसमें सबसे बड़ा संरक्षण खुद उपायुक्त (डीसी) द्वारा दिया जा रहा है।

विधायक तिवारी ने बताया कि हाल ही में आयोजित दिशा समिति की बैठक में जब उन्होंने मेराल प्रखंड में 2399 क्विंटल अनाज घोटाले पर जवाब मांगा, तो डीसी असहज हो गईं और जिलापूर्ति पदाधिकारी (DSO) का बचाव करने लगीं। उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधियों को जनता के हक की रक्षा के लिए सवाल पूछने का अधिकार है और इस पर कोई समझौता नहीं होगा।

Advertisement

उन्होंने राशन वितरण प्रणाली में अनियमितताओं का जिक्र करते हुए बताया कि 5 किलो की जगह 3 किलो राशन गरीबों को दिया जा रहा है और 1300 डीलरों को बिना उचित कारण के बहाल कर दिया गया, जो बेहद संदेहास्पद है।

मनरेगा योजना, भवन निर्माण विभाग, और नगर परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि:

मनरेगा में 50% कमीशन की मांग की जाती है,

भवन निर्माण कार्यों में 8% कमीशन तय है,

बरवाडीह पंचायत में बिना काम के ही 150 कुओं के नाम पर फर्जी भुगतान किया गया है,

नगर परिषद द्वारा खाली जमीनों पर अवैध दुकानें बनवाकर अवैध वसूली की जा रही है।

Advertisement

उन्होंने रंका और रमकंडा रोड पर अवैध खनन और क्रशर संचालन में भी डीसी की संलिप्तता का आरोप लगाया।

विधायक ने कहा कि इन सभी मामलों की शिकायत उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), गृह मंत्रालय, प्रवर्तन निदेशालय (ED), केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) से की है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि गढ़वा में अब भ्रष्ट अधिकारियों के लिए कोई जगह नहीं है।

भूमि माफियाओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए उन्होंने कहा कि गरीबों की जमीन जबरन कब्जा कर बेची जा रही है, लेकिन वह इस पर किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेंगे।

सड़क निर्माण में अनियमितताओं का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि फरठिया से नावाडीह तक सड़क बिना मुआवजा दिए जबरन बनाई गई, जबकि गढ़वा-चिनिया रोड आज भी अधूरी है।

Advertisement
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई पुल बिना वन विभाग की स्वीकृति के बनाए गए हैं, जिससे दुर्घटनाओं में इजाफा हो रहा है।

बालू घाटों पर चल रही धांधली का खुलासा करते हुए उन्होंने कहा कि टेंडर प्रक्रिया को बार-बार रद्द किया जा रहा है ताकि कुछ खास लोगों का इस कारोबार पर नियंत्रण बना रहे। उन्होंने यह मुद्दा विधानसभा में भी उठाया, जिसके बाद सरकार अब पुरानी नीति बहाल करने पर विचार कर रही है।

विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा, “भ्रष्ट अधिकारी सुधर जाएं या गढ़वा छोड़ दें।” उन्होंने ईमानदारी से जनता की सेवा करने की अपील की और भरोसा दिलाया कि वे गढ़वा को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए लड़ाई जारी रखेंगे।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play