whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27924220
Loading...


जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी जनता की समस्याएं, संबंधित पदाधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

location_on गढ़वा access_time 16-May-25, 05:33 PM visibility 673
Share



जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी जनता की समस्याएं, संबंधित पदाधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त शेखर जमुआर ने आज समाहरणालय स्थित सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गईं तथा उनके निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

जनता दरबार में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन समेत अन्य जनसामान्य से जुड़ी समस्याओं को लेकर ग्रामीण उपस्थित हुए। उपायुक्त ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उनके शीघ्र समाधान हेतु संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया।

प्रखंड नगर उंटारी के पंचायत हुलहुला खुर्द से आई रेखा देवी ने बताया कि उनके पति स्व. अमित राम की मृत्यु अप्रैल माह में हो चुकी है, लेकिन पंचायत सेवक के पास लॉगिन आईडी नहीं होने के कारण मृत्यु प्रमाण पत्र अब तक निर्गत नहीं हुआ है। उन्होंने उपायुक्त से इस प्रक्रिया को शीघ्र संपन्न कराने का अनुरोध किया।

चिनिया के ग्राम विलैतीखैर से आई तमन्ना प्रवीन ने अबुआ आवास योजना का लाभ न मिलने की शिकायत की। उन्होंने कहा कि उनका नाम स्वीकृति सूची में होने के बावजूद अब तक उन्हें आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। वहीं रंका प्रखंड के ग्राम पंचायत तमगेकला की संगीता देवी ने पंचायत मुखिया व पंचायत सेवक पर मिलीभगत कर अयोग्य लाभुकों को अबुआ आवास योजना का लाभ दिलाने का आरोप लगाया और इसकी जांच की मांग की।

जनता दरबार में कुल 20 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर उपायुक्त श्री जमुआर ने संज्ञान लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों व विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play