whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28157684 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

दुलदुलवा को नशामुक्त बनाने के लिए एसडीएम ने दिलाया संकल्प

location_on गढ़वा access_time 13-May-25, 12:49 PM visibility 614
Share



दुलदुलवा को नशामुक्त बनाने के लिए एसडीएम ने दिलाया संकल्प


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : मदर्स डे पर माताओं को सौंपी गई शराब मुक्ति अभियान की कमान

 200 से अधिक ग्रामीणों ने लिया शराब छोड़ने का संकल्प, गांव को लिया गया गोद

अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) संजय कुमार के नेतृत्व में रविवार को दुलदुलवा पंचायत भवन में एक जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य गांव को शराब मुक्त बनाना था। इस संवाद में लगभग 200 ग्रामीणों ने भाग लिया और अवैध शराब कारोबार को बंद करने पर गंभीरता से मंथन किया।

कार्यक्रम में एसडीएम के साथ एसडीपीओ नीरज कुमार, मेराल अंचल अधिकारी यशवंत नायक, जेएसएलपीएस के डीपीएम विमलेश शुक्ला, मुखिया राम प्रताप शाह समेत कई विभागीय पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisement

गांव को लिया गोद, विकास की दी गारंटी

एसडीएम संजय कुमार ने घोषणा की कि यदि गांववाले अवैध शराब का कारोबार पूरी तरह बंद कर देते हैं, तो वे इस गांव को गोद लेंगे और इसके सर्वांगीण विकास की जिम्मेदारी उठाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की कई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देकर प्रत्येक परिवार को वैकल्पिक आजीविका से जोड़ा जाएगा।

महिलाओं को दी मदर्स डे पर जिम्मेदारी

मदर्स डे के अवसर पर एसडीएम ने गांव की माताओं से अपील की कि वे बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए नशा मुक्ति अभियान की कमान संभालें। उपस्थित महिलाओं ने हाथ उठाकर इस दिशा में सहयोग का संकल्प लिया।

Advertisement

बेल का जंगल है गांव की धरोहर

एसडीएम ने गांव के चारों ओर फैले बेल के जंगल को अनूठी धरोहर बताया और ग्रामीणों से इसके संरक्षण की अपील की। उन्होंने कहा कि शराब भट्टियों के लिए बेल पेड़ों को काटा जा रहा है, जिससे पर्यावरण को नुकसान हो रहा है।

 

हाथियों के हमलों के पीछे शराब की गंध

बैठक में ग्रामीणों ने हाथियों के हमले की शिकायत की, जिस पर अधिकारियों ने बताया कि महुआ शराब की गंध हाथियों को आकर्षित करती है। यदि शराब निर्माण बंद होता है, तो हाथियों का आना भी रुक सकता है।

 

कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

पदाधिकारियों ने पीएम विश्वकर्मा योजना, फूलो झानो योजना, पशुधन योजना, आयुष्मान भारत, पीएम किसान सम्मान योजना सहित कई सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

Advertisement
कहा गया कि शराब छोड़ने वालों को 25 हजार से लेकर 25 लाख तक का ऋण भी दिया जा सकता है।

580 महिला समूह निभाएंगे नेतृत्व

डीपीएम विमलेश शुक्ला ने बताया कि गांव में कार्यरत 580 महिला स्वयं सहायता समूह अब शराब मुक्ति और पुनर्वास अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम में वन सुरक्षा समिति अध्यक्ष संतोष यादव, पत्रकार जितेंद्र सिंह, ग्रामीण प्रतिनिधि शबनम आरा, सुनैना देवी, ललिता देवी, अशोक साव, चुन्नू साहब समेत कई लोगों ने विचार रखे और संकल्प लिया कि वे मिलकर गांव को शराब मुक्त बनाएंगे।

यह कार्यक्रम प्रशासनिक पहल और जनसहयोग से सामाजिक बदलाव की दिशा में एक सशक्त कदम माना जा रहा है।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play