whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28160946 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

गढ़वा में स्वास्थ्य एवं शिक्षा समिति की समीक्षात्मक बैठक संपन्न, सुधार हेतु दिए गए अहम निर्देश

location_on गढ़वा access_time 30-Apr-25, 07:31 PM visibility 687
Share



गढ़वा में स्वास्थ्य एवं शिक्षा समिति की समीक्षात्मक बैठक संपन्न, सुधार हेतु दिए गए अहम निर्देश


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : जिला परिषद उपाध्यक्ष-सह-सभापति, स्वास्थ्य शिक्षा समिति, गढ़वा, श्री सत्यनारायण यादव की अध्यक्षता में स्वास्थ्य एवं शिक्षा समिति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से जिले के स्वास्थ्य और शिक्षा से संबंधित मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा आवश्यक सुधारों को लेकर सुझाव और निर्देश दिए गए।

बैठक की शुरुआत पूर्व में आयोजित बैठक की कार्यवाही के अनुपालन प्रतिवेदन की समीक्षा से हुई। इस दौरान श्री यादव ने सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार से जिले में संचालित स्वास्थ्य उपकेंद्रों की संख्या, वहां कार्यरत चिकित्सकों की उपलब्धता तथा दवाओं की स्थिति की जानकारी ली।

Advertisement
जवाब में मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि जिले में उपलब्ध संसाधनों का भरपूर उपयोग हो रहा है तथा आवश्यकता अनुसार चिकित्सकों, कर्मचारियों और एम्बुलेंस को उपकेंद्रों में भेजा जाता है। उन्होंने समिति को आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रतिवेदन के माध्यम से सदस्यों को प्रदान की गई है।

स्वास्थ्य व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने हेतु श्री यादव ने सगमा, धुरकी एवं केतार प्रखंडों में एक-एक एम्बुलेंस उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया।

शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्त-सह-सीईओ जिला परिषद श्री पशुपतिनाथ मिश्रा ने जिला शिक्षा पदाधिकारी कैशर रजा एवं जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज को निर्देश दिया कि शिक्षा विभाग से संचालित होने वाली नई योजनाओं की जानकारी समिति के सभी सदस्यों को दी जाए।

Advertisement
श्री यादव ने विद्यालयों में छात्रों की संख्या के अनुपात में शिक्षकों की नियुक्ति करने तथा अधूरे भवनों को शीघ्र पूर्ण कराने और सड़क किनारे स्थित विद्यालयों में चारदीवारी निर्माण का निर्देश भी दिया ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

इस बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी श्री धीरज प्रकाश सहित विभिन्न जिला परिषद सदस्यगण भी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play