whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26470086
Loading...


आर.बी. क्योर क्लिनिक के निदेशक ने मानव सेवा का दिया अनूठा उदाहरण

location_on गढ़वा access_time 29-Apr-25, 01:21 AM visibility 549
Share



आर.बी. क्योर क्लिनिक के निदेशक ने मानव सेवा का दिया अनूठा उदाहरण


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : माता-पिता की पुण्यतिथि पर सदर अस्पताल में मरीजों के बीच बांटे फल और ब्रेड

गढ़वा। जिले के आरबी क्योर क्लिनिक के निदेशक डॉ. आर. रत्न प्रिया ने अपने स्वर्गीय पिता उमेश प्रसाद सोनी एवं माता नगीना देवी की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर मानव सेवा का एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। शनिवार को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल और ब्रेड का वितरण कर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर डॉ. रत्न प्रिया ने कहा कि उनके माता-पिता जीवन भर सेवा और परोपकार को सर्वोच्च मानते थे। उन्हीं के आदर्शों पर चलते हुए जरूरतमंदों की मदद करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।

उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है, और वे भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य करते रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान अस्पताल परिसर में आत्मीयता और सेवा का माहौल देखने को मिला। फल और ब्रेड पाकर मरीजों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मरीजों और उनके परिजनों ने इस मानवीय पहल के लिए डॉ. रत्न प्रिया और उनके सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

सेवा कार्यक्रम में डॉ. विकास केशरी, डॉ. नौशाद आलम, पीयूष सोनी, ख्याति सोनी समेत अन्य सहयोगी भी सक्रिय रूप से मौजूद रहे।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play