whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27928829
Loading...


मझिआंव रोड से हटाया गया अस्थाई अतिक्रमण

location_on गढ़वा access_time 29-Apr-25, 01:04 AM visibility 934
Share



मझिआंव रोड से हटाया गया अस्थाई अतिक्रमण


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : 50 से अधिक अस्थाई संरचनाओं को किया गया ध्वस्त, सामान भी जब्त

गढ़वा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार की सुबह 8:00 बजे से मझिआंव रोड पर अस्थाई अतिक्रमण हटाने के लिए संयुक्त अभियान चलाया गया। अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) संजय कुमार के निर्देश व मार्गदर्शन में चलाए गए इस अभियान का नेतृत्व अंचल अधिकारी (सीओ) सफी आलम ने किया। मौके पर नगर परिषद के अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने अतिक्रमित संरचनाओं को ध्वस्त करने के साथ ही सड़क पर फैले सामान को जब्त करने की कार्रवाई की।

अभियान की शुरुआत में करीब एक घंटे तक सदर एसडीएम संजय कुमार स्वयं मौके पर मौजूद रहे।

उन्होंने नगर परिषद व अंचल की टीम को आवश्यक निर्देश दिए और स्थानीय लोगों को भी समझाया कि वे दोबारा अतिक्रमण न करें। उन्होंने सड़क के दोनों ओर निर्मित नाली के अंदर ही रहने और नाली या सड़क पर सामान न रखने की सख्त हिदायत दी। उल्लंघन करने पर जुर्माना और सामान जब्ती की चेतावनी दी गई।

अभियान के दौरान सड़क किनारे बनी बांस-बल्लियों और गुमटियों जैसी अस्थाई संरचनाओं को हटाया गया। जिन लोगों ने नाली के ऊपर स्थाई संरचनाएं बना ली थीं, उन्हें भी बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। इस क्रम में टीम ने यह सुनिश्चित किया कि अनावश्यक नुकसान न हो और लगातार लोगों से आग्रह किया जाता रहा कि वे स्वयं अपना सामान हटा लें।

सड़क पर बेतरतीब फैले मुर्गी पालन के दरबे, वेल्डिंग वर्कशॉप के दरवाजे, गेट और जालियां आदि नगर परिषद ने जब्त कर लिए।

अवैध रूप से लगाए गए कई साइन बोर्ड और होर्डिंग जो आवागमन में बाधक बन रहे थे, उन्हें भी मौके पर ही हटाकर नष्ट कर दिया गया।

अभियान के दौरान दो स्थाई निर्माणों को भी ध्वस्त किया गया, जिनमें एक ट्रैक्टर शोरूम और एक बीज भंडार द्वारा बनाए गए अतिक्रमण शामिल थे। दोनों ने जानबूझकर नाली पार कर सड़क तक निर्माण कर लिया था।

एसडीएम संजय कुमार ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया कि भविष्य में भी नियमित अंतराल पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जाए और ध्वस्तीकरण व अतिक्रमण हटाने के दौरान होने वाले खर्च की वसूली अतिक्रमणकारियों से की जाए। अस्थाई अतिक्रमण करने वालों पर मौके पर ही अर्थदंड लगाया जाए।

एसडीएम ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में पुनः अतिक्रमण पाया गया तो संबंधित क्षेत्र के पुलिसकर्मी और नगर परिषद के टैक्स दरोगा जिम्मेदार माने जाएंगे। अतिक्रमण की सूचना लिखित रूप से कार्यपालक पदाधिकारी व थाना प्रभारी को दी जानी चाहिए। अगर इसके बाद भी कार्रवाई नहीं होती है तो संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

तीन घंटे से अधिक चले अभियान के दौरान अंचल अधिकारी सफी आलम ने सभी अतिक्रमणकारियों को चेताया कि अगर भविष्य में फिर से अतिक्रमण किया गया तो इस बार विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने फुटपाथ विक्रेताओं से भी आग्रह किया कि वे सम्मान के साथ व्यापार करें, लेकिन सार्वजनिक आवागमन में बाधा न डालें।

अभियान में अंचल अधिकारी सफी आलम, नगर प्रबंधक ओमकार यादव, टैक्स दरोगा राजकुमार, नगर परिषद का अतिक्रमण विरोधी दल तथा गढ़वा थाने के पुलिस बल के जवान शामिल रहे।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play