भवनाथपुर : प्रखंड के पंडरिया पंचायत के धनी मंडरा के ग्रामीणों ने सीओ संदीप अनुराग टोपनो, बीडीओ उमेश मंडल तथा थाना प्रभारी सीबी सिंह को आवेदन देकर गांव के कुछ दबंगो द्वारा विगत पांच दशक पुराने चालू सड़क को जेसीबी से काट कर रास्ता अवरुद्ध करने की शिकायत की थी।
ग्रामीण शिव पारस कुमार, सुनील पासवान, विमलेश महतो, रामवृक्ष पासवान, वीरेन्द्र पासवान, अनरवा कुंवर, बचिया देवी आदि ने बताया की उक्त सड़क से इनका आवागमन होता आ रहा है। परंतु शनिवार को गांव के ही उमाकांत दुबे, उदयकांत दुबे, अनिल चौबे, मुन्ना दुबे, दिलीप चौबे, शशि दुबे सहित 40-50 के संख्या में लोगों के द्वारा जेसीबी मशीन के माध्यम से सड़क को बीच से काटकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया।
इस कारण हम सबों का उक्त रास्ता से आवागमन बंद हो गया है। उक्त सभी ने बीडीओ, सीओ एवं थाना प्रभारी से हस्तक्षेप कर रास्ता को चालु कराने का अनुरोध किया था।
जिसके आलोक में रविवार को थाना प्रभारी सीबी सिंह धनी मंडरा पहुंच कर दोनों पक्षों की बात सुने। इस दौरान दुबे पक्ष के लोंगो ने उक्त सड़क को अपनी निजी जमीन में पांच तीन दशक पूर्व नक्सलियों द्वारा जबरन सड़क निर्माण कराने की बात कही।
थाना प्रभारी ने इनकी बात सुनने के पश्चात तत्काल बाधित सड़क की ग्रामीणों के द्वारा मिट्टी भरवा कर चालू कराते हुए, दोनो पक्षों को सीओ की उपस्थिति में सोमवार को वार्ता के लिए बुलाया है।