whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27931769
Loading...


कॉफ़ी विद एसडीएम में पंचायत प्रतिनिधियों से संवाद

location_on गढ़वा access_time 23-Apr-25, 08:03 PM visibility 533
Share



कॉफ़ी विद एसडीएम में पंचायत प्रतिनिधियों से संवाद


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : एसडीएम ने सुनी जनसमस्याएं, पेयजल संकट और समन्वय की कमी रहे मुख्य मुद्दे

 अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) संजय कुमार ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की पूर्व संध्या पर 'कॉफ़ी विद एसडीएम' कार्यक्रम के तहत गढ़वा अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों के पंचायती राज प्रतिनिधियों से अनौपचारिक संवाद किया। इस एक घंटे के संवाद कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख, मुखिया, बीडीसी सदस्य सहित कई प्रतिनिधियों ने भाग लिया और क्षेत्रीय समस्याओं पर खुलकर चर्चा की।

जनप्रतिनिधियों ने रखे मुद्दे, एसडीएम ने दिए आश्वासन

संवाद के दौरान जनप्रतिनिधियों ने पेयजल संकट को सबसे गंभीर समस्या बताया।

कई पंचायतों में जल मीनारें निष्क्रिय पड़ी हैं, तो कहीं डीप बोरिंग के बावजूद जल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। मधेया पंचायत के मुखिया बसंत चौबे, अचला पंचायत के मुखिया मुखराम भारती सहित कई प्रतिनिधियों ने इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया। एसडीएम ने ऐसी जल मीनारों की सूची देने को कहा और जांच तथा कार्रवाई का आश्वासन दिया।

अधिकारियों के व्यवहार और अनुपस्थिति पर नाराजगी

मझिआंव प्रखंड की प्रमुख आरती दुबे ने प्रखंड अधिकारियों के उपेक्षापूर्ण व्यवहार की शिकायत की, जबकि मेराल की प्रमुख दीपमाला ने अधिकारियों की अनुपस्थिति और सूचना न देने की आदत पर सवाल उठाया। एसडीएम ने जांच और सुधारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया।

राजस्व, राशन, शिक्षा और आंगनबाड़ी पर भी उठे सवाल

गढ़वा प्रखंड के कार्यकारी प्रमुख फैजुल अंसारी ने दाखिल खारिज, ऑनलाइन प्रविष्टि और लगान निर्धारण जैसे राजस्व मामलों में लंबित फाइलों का मुद्दा उठाया। वहीं, अन्य प्रतिनिधियों ने आवास योजना, राशन वितरण, आंगनबाड़ी केंद्रों और शिक्षा व्यवस्था की खामियों पर ध्यान दिलाया।

सामाजिक कुरीतियों से लड़ने का लिया संकल्प

कोरवाडीह पंचायत के मुखिया शरीफ अंसारी ने गांवों में अंधविश्वास, नशाखोरी और झगड़ों जैसी सामाजिक कुरीतियों को दूर करने की अपील की, जिस पर एसडीएम ने सभी से विधि-व्यवस्था में सहयोग की अपेक्षा जताई।

प्रशासन और जनप्रतिनिधियों में समन्वय ज़रूरी : एसडीएम

कार्यक्रम के अंत में एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि "सुंदर गढ़वा और समृद्ध गढ़वा" की परिकल्पना तभी साकार हो सकती है जब प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मिलकर समन्वय से कार्य करें। संवादहीनता और प्रतिद्वंद्विता से बचना होगा और जहां समस्या हो, वहां खुलकर संवाद करना ज़रूरी है।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play