whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28161274 readers visited
Loading...

Advertisement

एसडीओ ने किया बालू उत्खनन वाले संवेदनशील क्षेत्रों का औचक निरीक्षण

location_on गढ़वा access_time 19-Apr-25, 10:45 PM visibility 738
Share



एसडीओ ने किया बालू उत्खनन वाले संवेदनशील क्षेत्रों का औचक निरीक्षण


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : अवैध डंपिंग और खनन पर सख्ती के निर्देश, संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया

गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) संजय कुमार ने शुक्रवार को डंडई एवं मेराल क्षेत्र के बालू उत्खनन से जुड़े संवेदनशील इलाकों का औचक निरीक्षण किया। यह कार्रवाई मीडिया रिपोर्टों में अवैध बालू खनन की खबरों के बाद की गई।

निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने सरस्वतिया, दानरो और यूरिया नदी के तटीय क्षेत्रों का दौरा किया, जहां कई जगहों पर बड़ी मात्रा में अवैध रूप से डंप की गई बालू के ढेर पाए गए। उन्होंने जिला खनन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि संबंधित अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी के समन्वय से इन अवैध डंपिंग स्थलों की जांच कर बालू जब्त की जाए।

Advertisement

एसडीओ ने मौके पर मिले ट्रैक्टर और चालकों की भी जांच कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उपायुक्त शेखर जमुआर के नेतृत्व में जिला खनन टास्क फोर्स लगातार अवैध खनन पर नजर बनाए हुए है और प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

संजय कुमार ने खनन विभाग के साथ-साथ अंचल अधिकारियों और थाना प्रभारियों को भी निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सख्ती बरतें और अवैध खनन को हर हाल में रोका जाए।

इस कार्रवाई से अवैध खनन में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है और स्थानीय प्रशासन ने साफ किया है कि कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play