whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26472639
Loading...


बुजुर्ग दंपति के घर राशन लेकर पहुंचे एसडीओ, लिया पेंशन व आवास योजनाओं का जायजा

location_on गढ़वा access_time 18-Apr-25, 06:46 PM visibility 932
Share



बुजुर्ग दंपति के घर राशन लेकर पहुंचे एसडीओ, लिया पेंशन व आवास योजनाओं का जायजा


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) संजय कुमार ने मानवीय पहल करते हुए गुरुवार को पतहरिया गांव स्थित एक अत्यंत वृद्ध दंपति श्री भुलाई बियार और श्रीमती मूर्ति देवी के घर पहुंचकर न सिर्फ उनकी समस्याओं को सुना, बल्कि तत्काल राहत भी पहुंचाई।

यह कदम उन्होंने समाचार पत्र, वेब पोर्टल और सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त एक सूचना के आधार पर उठाया, जिसमें बताया गया था कि बुजुर्ग दंपति को पेंशन और राशन जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर संज्ञान लेते हुए एसडीओ खुद संबंधित पदाधिकारियों के साथ करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित पढुआ पंचायत के पतहरिया गांव की तेतरिया बस्ती पहुंचे।

उन्होंने सबसे पहले राशन प्रदान किया, फिर दंपति की आर्थिक, स्वास्थ्य और सामाजिक स्थिति की जानकारी ली। पेंशन से संबंधित जांच में पाया गया कि मार्च तक की राशि उनके खाते में भेजी जा चुकी है, लेकिन बायोमेट्रिक समस्या के कारण वे राशि निकाल नहीं पा रहे थे। एसडीओ ने मौके से ही एसबीआई शाखा प्रबंधक से बात कर समस्या का तत्काल समाधान कराया।

राशन कार्ड में नाम जोड़ने की प्रक्रिया के लिए अंचल अधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। साथ ही निर्देश दिया गया कि नाम जुड़ने तक बुजुर्ग दंपति को हर माह समय पर राशन उपलब्ध कराया जाए।

एसडीओ संजय कुमार ने वृद्ध माता जी को दवाइयों आदि के लिए निजी स्तर से आर्थिक सहायता भी दी और उनके बेटों को निर्देश दिया कि वे माता-पिता की पूरी देखभाल करें।

उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी परेशानी की स्थिति में वे सीधे अनुमंडल या प्रखंड कार्यालय को सूचना दें।

इस दौरान स्थानीय ग्रामीण भी उपस्थित रहे और एसडीओ की इस संवेदनशील पहल की सराहना की।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play