whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28156973 readers visited
Loading...

Advertisement

मुर्शिदाबाद हिंसा पर बोले अर्जुन मुंडा : बांग्लादेशी घुसपैठ से झारखंड का डेमोग्राफ बदल रहा, कोर्ट में चल रहा है मामला

location_on गढ़वा access_time 17-Apr-25, 09:46 PM visibility 682
Share



मुर्शिदाबाद हिंसा पर बोले अर्जुन मुंडा : बांग्लादेशी घुसपैठ से झारखंड का डेमोग्राफ बदल रहा, कोर्ट में चल रहा है मामला


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा :

गढ़वा, 17 अप्रैल — पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हालिया हिंसा को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं चिंताजनक हैं और ममता बनर्जी सरकार को राज्य के हित में ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।

 

अर्जुन मुंडा ने आरोप लगाया कि बांग्लादेशी घुसपैठ की वजह से केवल पश्चिम बंगाल ही नहीं, बल्कि झारखंड जैसे पड़ोसी राज्यों पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा, "बांग्लादेशी घुसपैठ के कारण झारखंड का डेमोग्राफिक स्ट्रक्चर बदल रहा है, और इसे लेकर अदालत में एक मामला विचाराधीन है।

Advertisement
"

"पश्चिम बंगाल में निष्क्रिय हो गई है सरकार"

पूर्व मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा, "चाहे मुर्शिदाबाद हो या 24 परगना, लगातार हो रही घटनाएं इस बात का प्रमाण हैं कि राज्य सरकार पूरी तरह से निष्क्रिय हो चुकी है। कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और सरकार उन्हें रोकने में विफल साबित हो रही है।"

जब अर्जुन मुंडा से झारखंड की वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने सीधा टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। हालांकि, उन्होंने यह जरूर कहा कि, "राज्य की जनता सब कुछ देख रही है — किस तरह प्रदेश में अपराध बढ़ रहा है, कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ रही है और अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है।

Advertisement
"

मुंडा के इस बयान ने एक बार फिर बांग्लादेशी घुसपैठ और क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर राजनीतिक हलचल तेज कर दी है।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play