गढ़वा : लायंस क्लब्स ऑफ गढ़वा फ्रैटरनिटी के तत्वावधान में 14 अप्रैल को एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन लायंस जिला 322A के नवनिर्वाचित द्वितीय उपजिलापाल एमजेएफ लायन कंचन साहू के सम्मान में किया गया।
समारोह में गढ़वा जिले के विभिन्न लायंस क्लबों सहित कई समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित हुए। सभी ने संयुक्त रूप से लायन कंचन साहू को बुके और शॉल भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सम्मान करने वाले प्रमुख क्लबों में लायंस क्लब गढ़वा ग्रीन, लायंस क्लब गढ़वा सिटी, लायंस क्लब गढ़वा विशाल, लायंस क्लब गढ़वा ओसम, रेड क्रॉस सोसाइटी, रोटरी क्लब गढ़वा उदय, जायंट्स ग्रुप गढ़वा और जायंट्स ग्रुप आस्था सहित कई अन्य संस्थाएं शामिल रहीं।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से की गई, जिसमें सभी गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. आर.एन.एस. दिवाकर, उमाकांत पांडे, हर्ष अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, डॉ. असजद, डॉ. अरशद, नंदलाल प्रसाद, डॉ. अशोक कुमार सोनी, ललन सोनी, अनिल सोनी, डॉ. जे.पी. सिंह, डॉ. निशांत सिंह, राकेश पाल, मनीष कमलापुरी, राजमणि प्रसाद, सुनील कुमार, दयाशंकर गुप्ता, राम नारायण प्रसाद, विनय कश्यप, अमित कश्यप, संतोष अग्रवाल, अजय कमलापुरी, लखन कश्यप, रविंद्र जायसवाल, सुशील केसरी, डॉ. रमेश गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता, विनोद कमलापुरी, नीरज कमलापुरी, गिरीश कमलापुरी, नंद कुमार गुप्ता, मनोज केसरी, डॉ. मुरली प्रसाद गुप्ता, मुरली श्याम सोनी, दिलीप शर्मा सहित अनेक विशिष्ट व्यक्ति मौजूद रहे।
इस सम्मान समारोह ने लायन कंचन साहू के सामाजिक योगदान और नेतृत्व क्षमता को रेखांकित किया और उनके कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।