whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27931814
Loading...


गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाई गई अंबेडकर जयंती

location_on गढ़वा access_time 14-Apr-25, 10:07 PM visibility 606
Share



गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाई गई अंबेडकर जयंती


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय, कल्याणपुर (गढ़वा) में सोमवार को संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संयुक्ता सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन एवं डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ हुई।

डॉ. सिंह ने डॉ. अंबेडकर को महान समाज सुधारक और भारतीय संविधान के शिल्पी के रूप में स्मरण करते हुए कहा, "मुझे वह धर्म पसंद है जो स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व सिखाता है।" उन्होंने छात्राओं को उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविका डॉ. अनीता तूफानी ने डॉ. अंबेडकर की जीवनी एवं उनके सामाजिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

छात्राओं ने डॉ. अंबेडकर के सम्मान में आकर्षक एवं संदेशप्रद पोस्टर भी तैयार किए, जिनकी खूब सराहना हुई।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की शिक्षिकाएं प्रो. विभा रानी, प्रो. ललिता देवी, प्रो. सुमेधा कुमारी, प्रो. आभा मुखर्जी समेत अनेक छात्राएं मौजूद थीं। साथ ही एनएसएस की छात्राएं—स्नेहा केशरी, नंदिनी कुमारी, सुप्रिया कुमारी, श्रेया कुमारी, सृष्टि कुमारी, कुसुम कुमारी, ज्योति कुमारी, किश्मी कुमारी, सुप्रिया कुमारी आदि—भी उत्साहपूर्वक शामिल रहीं।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play