whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28156956 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

चिनिया रोड में नाली निर्माण में भारी अनियमितता, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने जताई कड़ी नाराज़गी

location_on गढ़वा access_time 14-Apr-25, 12:10 PM visibility 1202
Share



चिनिया रोड में नाली निर्माण में भारी अनियमितता, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने जताई कड़ी नाराज़गी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : चिनिया रोड में नाली निर्माण कार्य में भारी अनियमितता की जानकारी मिलने पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थल का निरीक्षण करते हुए कहा कि गौतम नगर के पास हो रहे नाली निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार के मापदंडों का पालन नहीं किया जा रहा है। वर्षों से चली आ रही जनता की मांग पर जब नाली का निर्माण शुरू हुआ, तब भी ठेकेदार द्वारा किसी तरह का लेवल नहीं लिया गया है।

उमेश कश्यप ने बताया कि नाहर चौक से शुरू होकर कई गलियों को जोड़ने वाली यह नाली, शहर की एक अहम ज़रूरत है। इन गलियों का पानी मुख्य नाली में जाना चाहिए, लेकिन निर्माण कार्य में इस बात का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा गया है।

Advertisement
ठेकेदार से बार-बार आग्रह के बावजूद भी कार्य मनमाने ढंग से किया जा रहा है।

नगर अध्यक्ष उमेश कश्यप ने पीडब्ल्यूडी के कार्यपालक अभियंता से मुलाक़ात कर पूरे कार्य की जानकारी दी और जल्द सुधार लाने की मांग की। इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी विभाग के जूनियर इंजीनियर (JE) राकेश कुमार भी उपस्थित थे। उन्होंने भी स्वीकार किया कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता सही नहीं है और लेवलिंग में भी गड़बड़ी है।

मौके पर मौजूद स्थानीय नागरिकों ने जेई से स्पष्ट कहा कि नाली निर्माण में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लोगों ने यह भी बताया कि पूर्व में राज्य सरकार की नाकामी के कारण 15 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण होना था, लेकिन बजट अभाव के चलते केवल 11 मीटर की सड़क बनाई जा रही है, वह भी संतोषजनक नहीं है।

Advertisement

स्थानीय नागरिकों ने ज़ोर दिया कि नियम संगत और गुणवत्तापूर्ण नाली का निर्माण हो, ताकि बरसात के मौसम में जलजमाव की समस्या न हो और सारा पानी शहर के बाहर सुरक्षित निकले। चिनिया रोड के निवासियों ने जिला उपायुक्त से आग्रह किया है कि वे इस मुद्दे पर स्वयं संज्ञान लें और कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित कराएं।

मौके पर मौजूद लोगों में अखिलेश तिवारी, गौतम चंद्रवंशी, सचिता पांडेय, राम बरन पांडेय, रामा शंकर पांडेय समेत अन्य मोहल्लेवासी उपस्थित थे। सभी ने एकजुट होकर गुणवत्ता आधारित निर्माण की मांग की।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play