whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26470992
Loading...


लायंस क्लब अधिवेशन में कंचन साहू बने द्वितीय उप जिला पाल, 46 मतों से हासिल की जीत

location_on गढ़वा access_time 13-Apr-25, 11:41 PM visibility 669
Share



लायंस क्लब अधिवेशन में कंचन साहू बने द्वितीय उप जिला पाल, 46 मतों से हासिल की जीत


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : जमशेदपुर स्थित होटल द अलकोर में आयोजित दो दिवसीय लायंस क्लब अधिवेशन समारोह में बिहार और झारखंड के जिला 322 ए के करीब 85 क्लबों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर सत्र 2025-26 के लिए द्वितीय उप जिला पाल (सेकंड वाइस डिस्ट्रीक्ट गवर्नर) का चुनाव संपन्न हुआ।

इस चुनाव में लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम की ओर से कंचन साहू और लायंस क्लब ऑफ रांची ग्रेटर से सुजीत कुमार ने अपनी दावेदारी पेश की थी। चुनाव परिणाम में कंचन साहू को 129 और सुजीत कुमार को 83 मत प्राप्त हुए। कंचन साहू ने 46 मतों के अंतर से शानदार जीत दर्ज की।

तीन माह पूर्व लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम की एक बैठक में सर्वसम्मति से कंचन साहू को उम्मीदवार घोषित किया गया था, जिसकी अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष डॉ. असजद अंसारी ने की थी।

इसके बाद गढ़वा के अन्य लायंस क्लबों ने भी एकजुट होकर उनका समर्थन किया।

कंचन साहू की जीत में गढ़वा के सभी लायंस क्लबों की एकता और समर्पण ने अहम भूमिका निभाई। जीत के उपरांत कंचन साहू ने लायंस जिला 322 ए के पूर्व जिला पाल समेत सभी सहयोगियों का आभार जताया। वहीं उपस्थित सदस्यों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

इस अधिवेशन में गढ़वा से पूर्व जिलापाल डॉ. दिवाकर, डॉ. एन.के. रजक, डॉ. असजद अंसारी, नंदलाल, रामनारायण, विजय सिंहा, उपेंद्र ठाकुर, अमित कश्यप, उमा कांत पांडेय, उमेश अग्रवाल, विश्वास शर्मा, संतोष कश्यप, नीरज कुमार, डॉ. अशोक, दया शंकर गुप्ता, लियो क्लब के सदस्य सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play