whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27054227
Loading...


गढ़वा: झारोटेफ की प्रखंड स्तरीय ध्यानाकर्षण रैली व ज्ञापन कार्यक्रम का भव्य आयोजन, सरकार को दी चेतावनी

location_on गढ़वा access_time 12-Apr-25, 01:37 PM visibility 547
Share



गढ़वा: झारोटेफ की प्रखंड स्तरीय ध्यानाकर्षण रैली व ज्ञापन कार्यक्रम का भव्य आयोजन, सरकार को दी चेतावनी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड एम्प्लॉई फेडरेशन (झारोटेफ) गढ़वा जिला इकाई द्वारा घोषित प्रखंड स्तरीय ध्यानाकर्षण रैली सह ज्ञापन कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को मंझियाव, रमना, बरडीहा और डंडा प्रखंडों में भव्य तरीके से किया गया। इन कार्यक्रमों में संबंधित प्रखंड इकाइयों के अध्यक्षों, सचिवों एवं अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया, वहीं जिला कार्यकारिणी के सदस्य पर्यवेक्षक की भूमिका में उपस्थित रहे।

यहां प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रमोद कुमार को झारोटेफ प्रखंड इकाई के अध्यक्ष राजकिशोर मेहता और सचिव जितेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। बीडीओ ने सभी मांगों को उचित ठहराते हुए उन्हें राज्य सरकार को भेजने का आश्वासन दिया।

इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।

प्रखंड अध्यक्ष विमल पटेल के नेतृत्व में अंचलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। अंचलाधिकारी ने शिक्षकों की MACP संबंधी मांग को आवश्यक बताते हुए ध्यानपूर्वक ज्ञापन स्वीकार किया। कार्यक्रम में कई शिक्षकों की उपस्थिति रही।

यहां बीडीओ की अनुपस्थिति में प्रधान सहायक नरेंद्र कुमार को अध्यक्ष उमेश सिंह के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

बीडीओ की अनुपस्थिति में प्रखंड समन्वयक (पंचायती राज) संतोष कुमार को अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार ने ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर भी शिक्षकों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली।

जिला अध्यक्ष की प्रतिक्रिया:

जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने सफल आयोजन के लिए सभी को धन्यवाद दिया और कहा कि यदि शिक्षकों को MACP का लाभ, सेवानिवृत्ति की आयु 60 से 62 वर्ष करने एवं शिशु शिक्षण भत्ता जैसी मांगों पर सरकार जल्द निर्णय नहीं लेती, तो झारोटेफ राज्यव्यापी आंदोलन को बाध्य होगा।





Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

#4
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#5
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play