whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27054901
Loading...


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर सेवा पखवाड़ा दिवस मनाया गया

location_on गढ़वा access_time 10-Apr-25, 06:09 PM visibility 576
Share



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर सेवा पखवाड़ा दिवस मनाया गया


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भाजपा गढ़वा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लगमा ब्रह्म स्थान मंदिर परिसर में साफ-सफाई अभियान चलाया गया, स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया तथा केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लोगों से संपर्क कर उनके अनुभवों की जानकारी ली गई।

राम मंदिर आंदोलनकारी का सम्मान

कार्यक्रम में राम मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे आंदोलनकारी बिरेंद्र जायसवाल को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर गढ़वा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी के आवास पर विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय सदस्यों के साथ सम्मेलन का आयोजन हुआ।

मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने कहा कि मोदी सरकार सेवा भावना से कार्य करने वाली एकमात्र सरकार है, जिसने सभी वर्गों के लिए योजनाएं चलाईं और उसका लाभ समाज के हर तबके को मिला है।

जिला प्रभारी बिपिन बिहारी सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम और बलिदान से ही पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन पाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 11 वर्ष का कार्यकाल कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता का परिणाम है।

भाजपा नेता विनय चौबे ने कहा कि मोदी सरकार 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के मूलमंत्र पर काम कर रही है और देश के विकास के लिए प्रधानमंत्री दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संतोष दुबे ने किया।

इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद तिवारी, हरेन्द्र दुबे, जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा, पार्वती सिंह, डॉ. लाल उमेश कश्यप, मोहन टिंकू गुप्ता, धनंजय गौड़, लक्ष्मीकांत पाण्डेय, सोनु देवी, कंचन पाण्डेय, जितेंद्र चंद्रवंशी, राजकुमार विश्वकर्मा, ओमप्रकाश दास, बलराम यादव, मनोज जायसवाल, रुपु महतो, विकास तिवारी, रोहित कुमार, अशोक विश्वकर्मा, बिरेंद्र चौधरी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।





Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

#4
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#5
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play