whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27054334
Loading...


गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा access_time 10-Apr-25, 05:38 PM visibility 1527
Share



गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा शहरी क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से संचालित तीन एलपीजी गैस गोदामों में से दो को ग्रामीण क्षेत्र में शिफ्ट कर दिया गया है। एसडीओ संजय कुमार ने गुरुवार को नगर परिषद प्रशासक सुशील कुमार एवं संबंधित अधिकारियों के साथ इन गैस गोदामों का औचक निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण में यह सामने आया कि कचहरी रोड स्थित भारद्वाज भारत गैस एजेंसी का गोदाम पूरी तरह खाली कराकर ग्रामीण क्षेत्र में स्थानांतरित कर दिया गया है। वहीं मां दुर्गा एचपी गैस एजेंसी, जो पहले रंका मोड़ और टंडवा पुल के बीच वाणिज्यिक क्षेत्र में थी, उसे अब ओबरा में ही उसके पते पर स्थानांतरित कर दिया गया है।

दोनों एजेंसी संचालकों ने बताया कि एसडीओ द्वारा दूसरा सख्त नोटिस मिलने के बाद उन्होंने यह कार्रवाई की।

गौरतलब है कि पिछले माह एसडीओ ने शहरी क्षेत्र में संचालित तीन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसियों की जांच की थी, जिसमें अनियमितताएं पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया था।

एसडीओ ने कड़े निर्देश देते हुए एक सप्ताह के भीतर गोदामों को शहरी क्षेत्र से हटाने और स्पष्टीकरण देने को कहा था। समय सीमा बीतने पर दूसरा और अंतिम नोटिस जारी किया गया, जिसके बाद दो एजेंसियों ने कार्रवाई की।

हालांकि, आर्यन एचपी गैस ग्रामीण वितरक एजेंसी ने अभी तक अपना गोदाम शहरी क्षेत्र से नहीं हटाया है। दी गई समय सीमा समाप्त हो चुकी है, ऐसे में अब उस पर वैधानिक कार्रवाई एवं अनुज्ञप्ति रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

एसडीओ संजय कुमार ने शिफ्ट हो चुकी एजेंसियों को भविष्य में दोबारा ऐसी गलती न करने की चेतावनी भी दी है।





Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

#4
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#5
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play