whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28368973 readers visited
Loading...

Advertisement

गढ़वा पुलिस को बड़ी सफलता : रमकंडा में देशी कट्टा के साथ पांच चोर गिरफ्तार, आठ मोटर बरामद

location_on गढ़वा access_time 10-Apr-25, 04:25 PM visibility 730
Share



गढ़वा पुलिस को बड़ी सफलता : रमकंडा में देशी कट्टा के साथ पांच चोर गिरफ्तार, आठ मोटर बरामद


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



रमकंडा : गुरुवार को गढ़वा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। रमकंडा थाना क्षेत्र में हुई मोटर चोरी की घटना का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने देशी कट्टा के साथ पाँच चोरों को गिरफ्तार किया है। वहीं, आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई आठ मोटर पंप बरामद की गई हैं।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रमकंडा प्रखंड मुख्यालय के उपर टोला निवासी बाबूलाल मोची का 20 वर्षीय पुत्र अन्ग्रेस कुमार, उमेश राम का पुत्र देवनाथ कुमार, स्व. सुदामा मोची का पुत्र रामबली कुमार, कृष्णा राम का 18 वर्षीय पुत्र अमरेश कुमार और गणेश राम का 25 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र कुमार शामिल हैं।

रमकंडा थाना में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान रंका अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह ने जानकारी दी कि बुधवार को रमकंडा निवासी रहमत अली की शिकायत पर थाना में कांड संख्या 12/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

Advertisement
जांच के क्रम में पाँचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर आठ मोटर पंप, संतोष यादव के घर के पास से चोरी किया गया 50 किलो लोहे का सरिया और एक बोरी चावल बरामद किया। साथ ही, आरोपी अमरेश कुमार के पास से एक देशी कट्टा भी जब्त किया गया, जिसके बाद आर्म्स एक्ट के तहत कांड संख्या 13/25 दर्ज की गई है।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने उपर टोला स्थित नव प्राथमिक विद्यालय से मध्याह्न भोजन का चावल चोरी करने की बात भी स्वीकार की है। छापेमारी टीम में रमकंडा थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह कुंटिया के अलावा पुअनि रवि कुमार पटेल, सतीश कुमार राम, सअनि सुरेंद्र कुमार और पुलिस बल के अन्य जवान शामिल थे।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#3
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में होटल मालिक पर गोली चलाने के मामले का उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

location_on गढ़वा
access_time 24-May-25, 03:31 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play