whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28369067 readers visited
Loading...

Advertisement

डॉ. नवीन तिवारी : पत्रकारिता में पलामू प्रमंडल के पहले पीएचडी धारक

location_on गढ़वा access_time 08-Apr-25, 10:55 PM visibility 1016
Share



डॉ. नवीन तिवारी : पत्रकारिता में पलामू प्रमंडल के पहले पीएचडी धारक


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : नवीन तिवारी अब डॉक्टर नवीन तिवारी कहलाएंगे। समस्त गढ़वा वासियों के लिए गर्व का क्षण है। ध्यातव्य है कि नवीन कुमार तिवारी ने पत्रकारिता में पीएचडी की उपाधि हासिल कर डॉ. नवीन तिवारी बन गए हैं।

पत्रकारिता में पलामू के पहले पीएचडीधारक गढ़वा जिले के नेनुआ गाँव के निवासी हैं डॉ. नवीन तिवारी। बिहार राज्य के मोतिहारी स्थित महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय से उन्होंने‘जनजातीय समुदाय के सामाजिक-सांस्कृतिक बदलाव में नवमाध्यमों की भूमिका (झारखंड की आदिम जनजाति के युवाओं के विशेष संदर्भ में) ’ विषय पर पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। डॉ.नवीन पलामू प्रमंडल के पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने पत्रकारिता में पीएचडी की है।
Advertisement
नवीन वनवासी बाहुल्य जिले और राज्य के निवासी हैं। उन्होंने जनजातीय विषय पर शोध कर बड़ा काम किया है। शोध में असुर, बिरहोर और बिरजिया जनजाति के युवाओं के न्यू मीडिया उपकरणों के प्रयोग के दौरान उनके सामाजिक सांस्कृतिक परिवर्तन पर यह शोध आधारित था। इस अध्ययन में गुमला जिले के बिशुनपुर प्रखंड और लातेहार जिले के गारू प्रखंड को शामिल किया गया था।

             डॉ . नवीन तिवारी की इस उपलब्धि पर माता-पिता , मित्रों , गुरुओं ,रिश्तेदारों तथा शुभचिंतकों द्वारा उन्हें निरंतर बधाईयाँ प्राप्त हो रही हैं । सभीबका कहना है कि डॉ. नवीन जीवन में निरंतर नए आयाम को प्राप्त करें, उनका यह परिश्रम और समर्पण सभी के लिए प्रेरणा बने।।

Advertisement

                बधाई देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट करते हुए डॉक्टर नवीन तिवारी ने कहा कि मेरी यह उपलब्धि माता-पिता के आशीर्वाद, गुरुजनों का उचित मार्गदर्शन और मित्रों व सभी शुभचिंतकों की शुभकामनाओं का परिणाम है। सभी का स्नेह मेंरे ऊपर सदैव बना रहे ,मैं ईश्वर से यही कामना करता हूँ।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#3
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में होटल मालिक पर गोली चलाने के मामले का उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

location_on गढ़वा
access_time 24-May-25, 03:31 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play