whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28157994 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

रेड क्रॉस सोसाइटी गढ़वा जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न, कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

location_on गढ़वा access_time 02-Apr-25, 05:02 PM visibility 582
Share



रेड क्रॉस सोसाइटी गढ़वा जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न, कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा :  

रेड क्रॉस सोसाइटी गढ़वा जिला की कार्यसमिति की बैठक स्थानीय सदर अस्पताल गढ़वा के सभागार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता रेड क्रॉस चेयरमैन डॉ. एम. पी. गुप्ता ने की, जबकि संचालन रेड क्रॉस सचिव डॉ. जे. पी. सिंह ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से गत बैठक की पुष्टि की गई।

बैठक में चेयरमैन डॉ. एम. पी. गुप्ता ने बताया कि गढ़वा रेड क्रॉस सोसाइटी को वर्ष 2024-25 में सर्वाधिक रक्तदान शिविर लगाने के लिए एड्स कंट्रोल सोसाइटी झारखंड द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर सदस्यों ने मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी गढ़वा एवं एड्स कंट्रोल सोसाइटी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Advertisement

महत्वपूर्ण निर्णय:

1. 7 अप्रैल (विश्व स्वास्थ्य दिवस) – प्रातः 10 बजे पुराने समाहरणालय में रेड क्रॉस कार्यालय का शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित होगा, जिसमें ब्लड प्रेशर, शुगर जांच सहित जागरूकता कार्यक्रम भी होगा।

2. 8 मई (विश्व रेड क्रॉस दिवस) – एक सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।

3. 14 जून (विश्व रक्तदाता दिवस) – रक्तदान शिविर आयोजन करने वाली संस्थाओं को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी रेड क्रॉस कार्यकारी समिति के सदस्य उमेश अग्रवाल को सौंपी गई।

इसके अलावा, रेड क्रॉस द्वारा संचालित अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एंबुलेंस के आय-व्यय सहित संपूर्ण वित्तीय विवरण की स्वीकृति प्रदान की गई।

Advertisement
बैठक में यह भी बताया गया कि रंका अनुमंडल में 11 नए आजीवन सदस्य बनाए गए हैं।

बैठक के अंत में रेड क्रॉस वाइस चेयरमैन विनोद कमलापुरी ने धन्यवाद ज्ञापन किया, जिसके बाद बैठक संपन्न हुई।

रेड क्रॉस चेयरमैन डॉ. एम. पी. गुप्ता, वाइस चेयरमैन विनोद कमलापुरी, सचिव डॉ. ज्वाला प्रसाद सिंह, सह सचिव नंद कुमार गुप्ता, विजय केशरी, रघुवीर प्रसाद कश्यप, रामनारायण प्रसाद, उमेश अग्रवाल, मुकेश ठाकुर, बिनोद कुमार गुप्ता सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play