whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28053646 readers visited
Loading...


डीएवी विद्यालय केवल पठन-पाठन का केंद्र नहीं है, बल्कि यहां संस्कार भी सिखाए जाते हैं : एसडीएम

location_on गढ़वा access_time 24-Mar-25, 05:26 PM visibility 926
Share



डीएवी विद्यालय केवल पठन-पाठन का केंद्र नहीं है, बल्कि यहां संस्कार भी सिखाए जाते हैं : एसडीएम
संबोधित करते एसडीएम संजय कुमार


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा :

बी पी डीएवी पब्लिक स्कूल में शिक्षक-अभिभावक बैठक एवं प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न

पुरस्कृत होते विद्यार्थी

 बी पी डीएवी पब्लिक स्कूल, फरठिया में कक्षा छठवीं से ग्यारहवीं तक के छात्रों के लिए शिक्षक-अभिभावक बैठक सह प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गढ़वा के एसडीओ श्री संजय पांडेय उपस्थित रहे।

विद्यालय के प्राचार्य श्री आशीष कुमार मंडल ने पुष्पगुच्छ एवं शॉल प्रदान कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। अपने स्वागत भाषण में उन्होंने कहा कि एसडीओ महोदय की उपस्थिति से विद्यालय को सम्मान और प्रेरणा मिली है।

प्राचार्य ने अभिभावकों एवं छात्रों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने सफल परीक्षा आयोजन के लिए परीक्षा विभाग, शिक्षक-गण एवं कर्मचारियों को बधाई दी।

इसके उपरांत, मुख्य अतिथि श्री संजय पांडेय के करकमलों से विद्यालय के मेधावी छात्रों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में एसडीओ श्री संजय पांडेय ने कहा कि डीएवी विद्यालय केवल पठन-पाठन का केंद्र नहीं है, बल्कि यहां संस्कार भी सिखाए जाते हैं। उन्होंने नैतिक मूल्यों और संस्कारों के महत्व पर बल देते हुए कहा कि एक मजबूत जड़ वाला विद्यार्थी अपना मार्ग स्वयं खोज लेता है।

उन्होंने विद्यालय द्वारा किए जा रहे इस प्रयास की सराहना की और कहा कि सार्वजनिक रूप से सम्मानित होने से छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने सभी छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सफलता को कभी भी अपने अहंकार का कारण नहीं बनाना चाहिए, बल्कि असफलता से सीखते हुए निरंतर प्रयास करना चाहिए।

विद्यालय परिवार

पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्र

कक्षा छठवीं 'अ'

प्रथम: प्रिंस कुमार

द्वितीय: निलेश कुमार

तृतीय: प्रिंस कुमार

कक्षा छठवीं 'ब'

प्रथम: अदिति द्विवेदी

द्वितीय: हर्ष कुमार

तृतीय: कार्तिक सिंह

कक्षा सातवीं 'अ'

प्रथम: दीक्षा पांडे

द्वितीय: आदर्श कुमार, शाहबाज अंसारी

तृतीय: जानवी विश्वकर्मा

कक्षा सातवीं 'ब'

प्रथम: प्रांजल ज्ञानेंद्र

द्वितीय: तन्वी सिंह

तृतीय: राखी कुमारी

कक्षा सातवीं 'स'

प्रथम: आयुषी मिश्रा

द्वितीय: वैष्णव गुप्ता

तृतीय: सृष्टि रानी

कक्षा नवमी 'अ'

प्रथम: इशिका शुक्ला

द्वितीय: अनन्या मिश्रा

तृतीय: अंकुश मिश्रा

कक्षा नवमी 'ब'

प्रथम: उत्कर्ष सिंह

द्वितीय: उत्कर्ष चौबे

तृतीय: शिवम दुबे

कक्षा ग्यारहवीं (वाणिज्य)

प्रथम: आकांक्षा कुमारी

द्वितीय: अवंतिका कुमारी

तृतीय: आराधना कुमारी

कक्षा ग्यारहवीं (विज्ञान)

प्रथम: दिव्या गुप्ता

द्वितीय: प्रियेश यादव

तृतीय: लभली कुमारी

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के सीसीए एवं मीडिया प्रभारी डॉ. शंभु कुमार तिवारी ने किया।

इस आयोजन को सफल बनाने में अकादमिक प्रभारी श्री राजेंद्र यादव एवं परीक्षा प्रभारी श्री वरुण चौबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम ने छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के बीच उत्साह एवं प्रेरणा का संचार किया।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play