whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28372038 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

उपायुक्त की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत प्राप्त आवंटन एवं व्यय से संबंधित समीक्षात्मक बैठक का आयोजन

location_on गढ़वा access_time 21-Mar-25, 08:32 PM visibility 530
Share



उपायुक्त की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत प्राप्त आवंटन एवं व्यय से संबंधित समीक्षात्मक बैठक का आयोजन
उपायुक्त शेखर जमुआर


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा :

प्राप्त आवंटन की निकासी कर नियमानुकूल व्यय सुनिश्चित करने का निदेश

उपायुक्त, गढ़वा शेखर जमुआर की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत प्राप्त आवंटन एवं व्यय से संबंधित समीक्षात्मक बैठक का आयोजन समाहरणालय के सभाकक्ष में जिला स्तर के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यपालक अभियंताओं के साथ किया गया। विदित हो कि प्रत्येक वित्तीय वर्ष की भांति वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 में भी सरकार से विभिन्न कार्यों एवं योजनाओं के संचालन के लिए आवंटन प्राप्त हुआ है। इस आवंटन के विरूद्ध राशि का आहरन कर व्यय भी किया जाना है। वित्तीय वर्ष की अवधि समाप्ति पर है। उक्त के आलोक में प्राप्त आवंटन की निकासी कर नियमानुकूल व्यय सुनिश्चित किया जाना है।

Advertisement
फलस्वरूप बैठक के दौरान सभी विभागों से बारी-बारी कर योजना एवं गैर-योजना मदों समेत अन्य प्रयोजनों हेतु विभिन्न मदों/शीर्षों में प्राप्त आवंटन की स्थिति एवं उनका खर्च करने संबंधी अद्यतन स्थिति से अवगत होते हुए वित्तीय वर्ष की समाप्ति के पूर्व प्राप्त आवंटन की निकासी कर नियमानुकूल व्यय करने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के उपस्थित संबंधित पदाधिकारी के बीच अलॉटमेंट की अद्यतन स्थिति से स्पष्ट कराने हेतु एक विशेष फॉर्मेट (प्रपत्र) का वितरण किया गया, जिसमें इस पूरे वित्तीय वर्ष में अब तक विभिन्न मदों एवं शीर्षों में प्राप्त आवंटन की विवरणी मद/शीर्ष वार मांगी गई। सरकार से विभिन्न मदों में प्राप्त आवंटन का अचूक रूप से वित्तीय वर्ष की समाप्ति के पूर्व आवंटित राशि का आहरण कर नियमानुकूल व्यय करने हेतु सभी पदाधिकारी को निर्देशित किया गया।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#3
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में होटल मालिक पर गोली चलाने के मामले का उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

location_on गढ़वा
access_time 24-May-25, 03:31 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play