whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28372083 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

विद्यालय प्रबंधन समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों का गैर आवासीय प्रशिक्षण संपन्न

location_on गढ़वा access_time 21-Mar-25, 08:16 PM visibility 631
Share



विद्यालय प्रबंधन समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों का गैर आवासीय प्रशिक्षण संपन्न


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के निर्देशानुसार प्रखंड संसाधन केंद्र रंका अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय रबदा खुरा में विद्यालय प्रबंधन समिति (VMC) के दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रताप कुमार पांडेय एवं संकुल साधन सेवी संजय प्रसाद की संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

 

प्रशिक्षण में मुख्य बिंदु :

इस प्रशिक्षण के दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को उनके कर्तव्यों और दायित्वों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही निम्नलिखित विषयों पर भी चर्चा की गई—

बच्चों का ठहराव एवं शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009

नई शिक्षा नीति 2020 के तहत शिक्षा में सुधार एवं प्रबंधन की भूमिका

विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रताप कुमार पांडेय ने सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक प्रत्येक माह की 25 तारीख को सुनिश्चित रूप से आयोजित की जाए।

Advertisement
उन्होंने सदस्यों से आग्रह किया कि वे अपने एवं आसपास के टोले-मोहल्लों के बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करें और छात्रों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक रमेश कुमार मेहता, देवानंद पाल, गौरव कुमार तिवारी, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी, सदस्य अंजू देवी, लालो देवी, शिला देवी, ज्ञांति देवी, रूबी खातून, तारा देवी, सरिता देवी, मीरा देवी एवं कलिंदा देवी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण के समापन पर समिति के सदस्यों ने विद्यालय प्रबंधन में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#3
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में होटल मालिक पर गोली चलाने के मामले का उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

location_on गढ़वा
access_time 24-May-25, 03:31 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play