whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28055899 readers visited
Loading...

Advertisement

कॉफ़ी विद एसडीएम : निजी विद्यालयों के संचालकों से सार्थक संवाद

location_on गढ़वा access_time 21-Mar-25, 06:39 PM visibility 540
Share



कॉफ़ी विद एसडीएम : निजी विद्यालयों के संचालकों से सार्थक संवाद
विद्यालय संचालकों/प्रबंधकों संग एसडीएम संजय कुमार


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा :

फीस वृद्धि, किताबों का बदलाव, ओवरलोडिंग सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा

        सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने अपने साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम "कॉफी विद एसडीएम" के तहत गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के 40 निजी विद्यालयों के संचालकों/प्रबंधकों को आमंत्रित कर महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

इस एक घंटे की अनौपचारिक वार्ता में अनुमंडल पदाधिकारी ने अभिभावकों की ओर से प्राप्त शिकायतों को रखते हुए फीस वृद्धि, एनुअल चार्ज, बार-बार किताबों के बदलाव, ओवरलोडिंग, स्कूल बसों की सुरक्षा, शिक्षा का अधिकार जैसे विषयों पर चर्चा की। उन्होंने विद्यालय प्रबंधनों से अपील की कि वे अभिभावकों की चिंताओं को संवेदनशीलता से हल करें।

Advertisement

विद्यालयों ने उठाए विधि-व्यवस्था से जुड़े मुद्दे

विद्यालयों के प्रतिनिधियों ने स्कूल परिसर और उसके आसपास की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि छुट्टी के समय स्कूल के बाहर असामाजिक तत्वों की भीड़, बाइकर्स गैंग की मौजूदगी, स्कूल बसों का पीछा करने जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं। कुछ विद्यालयों ने शिकायत की कि स्कूल के सामने अवैध रूप से मांस-मछली और तंबाकू उत्पादों की दुकानें संचालित हो रही हैं, जिन्हें जल्द बंद करवाने की जरूरत है।

अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) और टोल टैक्स पर रियायत की मांग

कुछ स्कूल संचालकों ने शिकायत की कि उन्हें हर वर्ष फायर, बिल्डिंग और वाटर डिपार्टमेंट से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) लेना पड़ता है, जिसके लिए अनावश्यक चक्कर लगाने पड़ते हैं और कई बार अवैध राशि की मांग भी की जाती है।

Advertisement
इस पर एसडीएम संजय कुमार ने गंभीरता से जांच कराने का आश्वासन दिया।

विद्यालयों ने नई टोल व्यवस्था में स्कूल बसों को छूट देने की भी मांग रखी, ताकि अतिरिक्त वित्तीय बोझ अभिभावकों पर न पड़े।

विद्यालयों का आश्वासन : ओवरलोडिंग पर रोक

सभी विद्यालयों ने एसडीएम को आश्वस्त किया कि वे अपने स्कूल बसों में क्षमता से अधिक बच्चों को नहीं बैठाएंगे और सुरक्षा नियमों का पालन करेंगे।

सम्मिलित विद्यालय और प्रमुख वक्ता

इस संवाद में आरके पब्लिक स्कूल, शांति निवास, सेंट पॉल एकेडमी, बीएनटी संत मैरी, बीएसकेडी, ज्ञान निकेतन, साउथ पॉइंट, शांतिनिकेतन, ब्राइट फ्यूचर, ईडन गार्डन, सीपी मेमोरियल, सूरत पांडेय आदि विद्यालयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Advertisement

मुख्य वक्ता: अलखनाथ पांडे, उमाकांत तिवारी, मदन केसरी, सिस्टर रेशमा, शांति केरकेट्टा, नारद तिवारी, संजय सोनी, एसएन पाठक, आनंद पाण्डेय, अनिल विश्वकर्मा, चंदन गोंड, नीलेश ठाकुर, दिवाकर सिंहा आदि।

एसडीएम का वक्तव्य

संजय कुमार ने कहा कि निजी विद्यालय जिले की शिक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और जिला प्रशासन हर समय उनके साथ खड़ा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि विद्यालयों की व्यवहारिक शिकायतों और सुझावों पर आवश्यक प्रशासनिक पहल की जाएगी। साथ ही, विद्यालयों को यह भी स्पष्ट किया कि अभिभावकों के हित में प्रशासन की क्या अपेक्षाएं हैं।

इस सार्थक वार्ता के माध्यम से विद्यालय प्रबंधन और प्रशासन के बीच संवाद का एक सकारात्मक मंच स्थापित हुआ, जिससे शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सकेगा।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play