whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27931834
Loading...


एसडीओ ने लगातार 2 दिन पुलिस कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

location_on गढ़वा access_time 14-Mar-25, 07:30 PM visibility 787
Share



एसडीओ ने लगातार 2 दिन पुलिस कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
निरीक्षण करते एसडीओ संजय कुमार


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा :

कंट्रोल रूम के माध्यम से विधि व्यवस्था का हो रहा नियमित अनुश्रवण

होली के मद्देनजर कंट्रोल रूम में शिफ्ट-वार 9 दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त : एसडीओ

सीसीटीवी कैमरों की मदद से शहर के सभी मार्गों और चौराहों पर 24 घंटे नजर

 होली पर्व के मद्देनजर सौहार्द्र और विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला स्तरीय एवं अनुमंडल स्तरीय कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय हैं। सभी प्रमुख मार्गों एवं चौक-चौराहों की सीसीटीवी से क्लोज मॉनिटरिंग की जा रही है। दंडाधिकारी एवं पुलिस बल न केवल कंट्रोल रूम में बल्कि सभी संवेदनशील स्थलों पर भी प्रतिनियुक्त किए गए हैं।

सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) संजय कुमार ने चिनिया मोड़ पर स्थित पुलिस नियंत्रण कक्ष का गुरुवार और शुक्रवार को अलग-अलग पालियों में औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। एसडीओ ने कंट्रोल रूम पहुंचकर पुलिस कंट्रोल रूम में प्राप्त फोन कॉल्स और उन पर की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। साथ ही, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से शहर के सभी चौक-चौराहों और प्रमुख मार्गों का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी स्थानों पर शांति का माहौल पाया गया।

उन्होंने बताया कि 13 मार्च से 15 मार्च तक, प्रतिदिन 6 घंटे की चार अलग-अलग शिफ्ट में दंडाधिकारी रोस्टर अनुसार प्रतिनियुक्त हैं।

उन्होंने कहा कि उपायुक्त शेखर जमुआर और एसपी दीपक पांडेय के नेतृत्व में जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है, ताकि सभी वर्गों एवं संप्रदायों के लोग शांति और समरसता के साथ अपना त्योहार मना सकें।

एसडीओ ने बताया कि ऐहतियातन होली के पूर्व भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126 के तहत बड़ी संख्या में संभावित शांति-भंग कर्ताओं के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। साथ ही, नशापान एवं रैश ड्राइविंग पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने अनुमंडल क्षेत्र के नागरिकों को होली पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play