whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 23713607
Loading...


रोटरी क्लब ऑफ गढ़वा उदय की अनोखी पहल: पॉलिटेक्निक कॉलेज में सैनिटरी वेंडिंग मशीन स्थापित

location_on गढ़वा access_time 13-Mar-25, 05:04 AM visibility 151
Share



रोटरी क्लब ऑफ गढ़वा उदय की अनोखी पहल: पॉलिटेक्निक कॉलेज में सैनिटरी वेंडिंग मशीन स्थापित


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रोटरी क्लब ऑफ गढ़वा उदय ने हंसकेर स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ रही छात्राओं के लिए सैनिटरी वेंडिंग मशीन स्थापित की। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

कार्यक्रम में रोटरी क्लब के सभी सदस्यों ने भाग लिया, विशेष रूप से महिला सदस्य महिमा गुप्ता और उर्वशी शर्मा ने छात्राओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी। इस अवसर पर रोटरी क्लब ने छात्राओं के बीच सैनिटरी पैड और टॉफी का वितरण कर महिला दिवस को विशेष रूप से मनाया।

कार्यक्रम के दौरान रोटेरियन आनंद प्रकाश दुबे, दिवाकर सिन्हा, मनीष कमलापुरी, श्याम सुंदर प्रसाद, कमल चौबे और रमन केसरी ने अपने विचार व्यक्त किए।

पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल ने सैनिटरी वेंडिंग मशीन की स्थापना पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह छात्राओं के स्वास्थ्य के लिए एक सराहनीय पहल है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से स्कूल प्रबंधन और छात्राओं में सकारात्मक संदेश जाता है। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब "सर्विस एबव सेल्फ" (सेवा सर्वोपरि) के सिद्धांत पर कार्य करता है और यह पहल उसी भावना का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

रोटरी क्लब पिछले 123 वर्षों से विश्वभर में सामाजिक कार्यों में योगदान दे रहा है और भविष्य में भी इस तरह की पहल जारी रखेगा।





Trending News

#1
रॉकी मोहल्ला में देवीधाम मंडप नवनिर्माण हेतु बैठक आयोजित, डॉ. भोला कश्यप ने दी भूमि दान

location_on गढ़वा
access_time 13-Mar-25, 09:50 AM

#2
जदयू प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो ने जताया विश्वास, गढ़वा के सुयश पांडे बने प्रदेश सचिव

location_on गढ़वा
access_time 13-Mar-25, 05:11 AM

#3
विधि व्यवस्था के मुद्दों को लेकर एसडीएम की लगातार छापेमारी

location_on गढ़वा
access_time 13-Mar-25, 04:53 AM

#4
जामा मस्जिद इराकी मोहल्ला में खत्म कुरान ए पाक तरावीह की नमाज गुरुवार को संपन्न होगी

location_on गढ़वा
access_time 12-Mar-25, 08:26 PM

#5
कार दुर्घटना में एक घायल, समाजसेवी दौलत सोनी ने पहुंचाया अस्पताल

location_on गढ़वा
access_time 12-Mar-25, 08:29 PM


Latest News

रॉकी मोहल्ला में देवीधाम मंडप नवनिर्माण हेतु बैठक आयोजित, डॉ. भोला कश्यप ने दी भूमि दान

location_on गढ़वा
access_time 13-Mar-25, 09:50 AM

कक्षा कक्ष में मोबाइल प्रतिबंध सराहनीय, लेकिन वीडियो कॉलिंग से निरीक्षण पारदर्शी नहीं : सुशील कुमार

location_on गढ़वा
access_time 13-Mar-25, 05:23 AM

चतुर्थ जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना अंतर्गत टाउन हॉल गढ़वा में रोजगार सृजन मेला का आयोजन

location_on गढ़वा
access_time 13-Mar-25, 05:17 AM

जदयू प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो ने जताया विश्वास, गढ़वा के सुयश पांडे बने प्रदेश सचिव

location_on गढ़वा
access_time 13-Mar-25, 05:11 AM

भाजपा सांगठनिक चुनाव: गोवावल मंडल अध्यक्ष पद को लेकर बैठक आयोजित

location_on गढ़वा
access_time 13-Mar-25, 05:08 AM

भाजपा संगठन महापर्व: गढ़वा नगर मंडल अध्यक्ष चुनाव को लेकर बैठक आयोजित

location_on गढ़वा
access_time 13-Mar-25, 04:57 AM

विधि व्यवस्था के मुद्दों को लेकर एसडीएम की लगातार छापेमारी

location_on गढ़वा
access_time 13-Mar-25, 04:53 AM

पटाखा बिक्री को लेकर एसडीओ ने बाजार में की औचक छापेमारी

location_on गढ़वा
access_time 12-Mar-25, 09:00 PM

लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन ने 100% दिव्यांग बच्चे को दी व्हीलचेयर

location_on गढ़वा
access_time 12-Mar-25, 08:57 PM

कांडी थाना क्षेत्र में गोलीकांड, तीन अभियुक्त गिरफ्तार

location_on गढ़वा
access_time 12-Mar-25, 08:50 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play