whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28162706 readers visited
Loading...

Advertisement

भाजपा संगठन महापर्व: गढ़वा नगर मंडल अध्यक्ष चुनाव को लेकर बैठक आयोजित

location_on गढ़वा access_time 13-Mar-25, 04:57 AM visibility 548
Share



भाजपा संगठन महापर्व: गढ़वा नगर मंडल अध्यक्ष चुनाव को लेकर बैठक आयोजित


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भाजपा संगठन महापर्व के तहत गढ़वा नगर मंडल अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर मंडल चुनाव प्रभारी हरेंद्र द्विवेदी की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने की, जिसमें मंडल पदाधिकारी और बूथ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बैठक में मंडल अध्यक्ष पद के लिए कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी दावेदारी पेश की। नियमानुसार तीन नामों पर चर्चा कर सहमति बनी, जिसे मंडल प्रभारी के माध्यम से झारखंड प्रदेश कमेटी को भेजा जाएगा।

मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष सह मंडल चुनाव पदाधिकारी हरेंद्र द्विवेदी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर ही विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है।

Advertisement
संगठनात्मक ढांचे की मजबूती के लिए बूथ से लेकर मंडल, जिला और प्रदेश तक चुनाव कार्यकर्ताओं की सहमति से कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 17 से 19 मार्च के बीच मंडल अध्यक्ष का चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

दावेदारों में से तीन नामों का चयन कर प्रदेश चुनाव समिति को भेजा जाएगा। वहां से पार्टी में सक्रियता और नियमों के आधार पर जिला चुनाव समिति की सहमति मिलेगी। इसके बाद 17 से 19 मार्च के बीच नामांकन, वोटिंग प्रक्रिया अथवा सर्वसम्मति से मंडल अध्यक्ष का निर्वाचन संपन्न होगा। मंडल अध्यक्ष चुनाव के बाद 21 से 23 मार्च तक जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया चलेगी।

बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा नेता राजकुमार मधेसिया, जिला कार्यालय मंत्री धनंजय गोंड, राकेश शंकर गुप्ता, लखन गुप्ता, टीनकु गुप्ता, गौतम गुप्ता, चोटान सोनी, मनोज महतो, सुरेश अग्रवाल, विशाल गुप्ता, शंकर कुमार, अरविंद केशरी, जय पटवा, राजू गोंड सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play