whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27056081
Loading...


जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा ने जरूरतमंद बच्चों के बीच होली सामग्री वितरित की

location_on गढ़वा access_time 12-Mar-25, 08:12 PM visibility 474
Share



जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा ने जरूरतमंद बच्चों के बीच होली सामग्री वितरित की
होली की सामग्री वितरित करते जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा परिवार


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा द्वारा स्थानीय खजूरी बिन टोला, कैलाश पर्वत क्षेत्र में जरूरतमंद बच्चों के बीच होली की सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर बच्चों को अबीर, गुलाल, मिठाई, चॉकलेट, बिस्कुट आदि प्रदान किए गए। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और पूरे माहौल में उल्लास छा गया।

इस अवसर पर जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन सेंट्रल कमेटी के सदस्य अजयकांत पाठक, स्पेशल कमेटी के पूर्व सदस्य विजय केशरी, फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, फेडरेशन के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज केसरी रूपा गंजी, फेडरेशन के पदाधिकारी नंद कुमार गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गढ़वा ग्रुप के अध्यक्ष राकेश केसरी ने की।

रसायनयुक्त रंगों से बचने की सलाह

इस अवसर पर पदाधिकारियों ने कहा कि होली प्रेम और सौहार्द का त्योहार है। यह पर्व आपसी गिले-शिकवे भुलाकर मिल-जुलकर मनाने का संदेश देता है। उन्होंने रसायनयुक्त रंगों, कीचड़ और मोबिल के उपयोग से बचने की सलाह दी और कहा कि किसी के साथ जबरदस्ती रंग नहीं खेलना चाहिए, क्योंकि इससे आंखों और त्वचा को नुकसान हो सकता है।

होलिका दहन का संदेश – बुराइयों का अंत

पदाधिकारियों ने कहा कि होलिका दहन बुराइयों के अंत और अच्छाइयों के स्वागत का प्रतीक है। सभी को प्रेम और उल्लास के साथ होली मनानी चाहिए।

इस आयोजन में जायंट्स ग्रुप के उपाध्यक्ष अवधेश कुशवाहा और चंद्र भूषण सिंहा, जायंट्स के पूर्व अध्यक्ष विनोद गुप्ता, सदस्य अरविंद तूफानी, संजय ठाकुर, जितेंद्र कमलापुरी, विजय केशरी (विजय जनरल स्टोर), स्थानीय मुखिया श्रीकांत दुबे और इस कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमैन मनदीप प्रसाद ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस सामाजिक पहल से बच्चों के बीच खुशी और उत्साह का माहौल बना और आयोजकों ने भविष्य में भी इसी तरह के कार्यक्रम जारी रखने का संकल्प लिया।





Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

#4
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#5
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play