गढ़वा : गढ़वा नगर मंडल में भाजपा संगठन महापर्व के तहत सांगठनिक चुनाव को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने की, जबकि मंडल चुनाव प्रभारी हरेंद्र द्विवेदी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में मंडल पदाधिकारियों व बूथ कार्यकर्ताओं के साथ मंडल अध्यक्ष पद के लिए चर्चा हुई, जिसमें कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी दावेदारी पेश की। नियमानुसार, तीन नामों पर सहमति बनी, जिसे मंडल प्रभारी झारखंड प्रदेश नेतृत्व को भेजेंगे।
मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष सह मंडल चुनाव पदाधिकारी हरेंद्र द्विवेदी ने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है, जो कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठनात्मक मजबूती के कारण संभव हुआ है।
इसके बाद 21 से 23 मार्च तक जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया चलेगी। मंडल अध्यक्ष चुनाव में वोटिंग प्रक्रिया या सर्वसम्मति से अध्यक्ष का निर्वाचन संपन्न होगा।
बैठक में उपस्थित प्रमुख नेता
इस अवसर पर भाजपा नेता राजकुमार मधेसिया, जिला कार्यालय मंत्री धनंजय गोंड, राकेश शंकर गुप्ता, लखन गुप्ता, टीनकु गुप्ता, गौतम गुप्ता, चोटान सोनी, मनोज महतो, सुरेश अग्रवाल, विशाल गुप्ता, शंकर कुमार, अरविंद केशरी, जय पटवा, राजू गोंड सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।