गढ़वा : भाजपा गढ़वा विधानसभा वर्चुअल जनसंवाद कार्यक्रम को लेकर गढ़वा विधानसभा के कार्यकर्ताओं को गोड्डा साँसद निशीकांत दुबे ने विडीयो कॉन्फ्रेंसिंग के जरीए संबोधित किया।
निशिकांत दुबे ने कार्यकर्ताओं को बताया कि मोदी सरकार पार्ट 2 के शुरुआती एक साल के अंदर, सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लिया है। आज भारत का मस्तक विश्व में उँचा हुआ है। देश के अंदर जनहित में कई कार्य हुआ है। जैसे धारा 370 जो देश के लिए एक कोढ़ के समान था उसे हटाया गया। राममंदिर का निर्माण कार्य शुरू किया गया। साथ ही जनहित, देशहित में अनेकों फैसले लिए। आज देश कोरोना महामारी से जुझ रहा है। इस महामारी में भी मोदी सरकार जनता के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है।
कोरोना महामारी में भी भारत आत्मनिर्भर बनने की राह में अग्रसर है। मोदी सरकार बीस लाख करोड़ के राहत पैकेज का जो घोषणा किया है, उसका लाभ आम गरीब लोगों को मिलने वाला है। लेकिन विपक्ष इस कोरोना महामारी में भी राजनिति कर रहा है जो बेहद शर्मनाक है। देश में लोग चाईना सामान खरीदते थे। जिसका लाभ चीन को मिलता था। लेकिन आज कई बड़ी - बड़ी कंपनियां चीन छोडकर भारत आना चाहती है। क्योंकि भारत में एक मजबूत लोकतंत्र है। यहां सस्ते मजदूर मिलते है। भारत एक शांतप्रिय देश है। आने वाले 6-7 महिने में अनेकों कंपनियां भारत आ रही हैं। इससे हमारे देश में रोजगार के साधन बढ़ेंगे।
सांसद ने बताया कि श्यामाप्रसाद मुखर्जी का घर बंगाल में ही नहीं बल्कि एक घर गोड्डा लोकसभा के मधुपुर में भी हुआ करता था।
आज विपक्ष, भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहै कार्य पर ऊँगली उठाने में खुद को गौरवशाली समझता है। लेकिन विपक्षी सरकार 70 साल में विकास कार्य नहीं कर सकी। मोदी सरकार ने देश में 70 साल से फैली गंदगी को खत्म करने का काम किया है। आज झारखंड भी अपने बदहाली पर रो रहा है। झारखंड के मंत्री राज्य को लुटखंड बना चुके हैं, लेकिन जनता सबकुछ देख रही है। आनेवाले समय में जनता जबाव देगी।
मौके पर पलामू सांसद वीडी राम, गढ़वा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी, अलखनाथ पाण्डेय, बालमुकुंद सहाय, बिनय चौबे, मुकेश सिन्हा, जवाहर पासवान, मुन्ना तिवारी, ब्रजेश उपाध्याय, रीतेश चौबे, अनुप दुबे, प्रमोद चौबे, अविनाश पासवान, मीना गुप्ता, संजय कमलापुरी, अंजनी तिवारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।