whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 24171583
Loading...


गढ़वा जिला जल सहिया संघर्ष समिति की बैठक में तीन प्रस्ताव पारित, आंदोलन की चेतावनी

location_on गढ़वा access_time 08-Mar-25, 08:36 PM visibility 429
Share



गढ़वा जिला जल सहिया संघर्ष समिति की बैठक में तीन प्रस्ताव पारित, आंदोलन की चेतावनी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जिला जल सहिया संघर्ष समिति की बैठक नवादा मोड़ स्थित बंधन मैरिज हॉल के प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मालती देवी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में संघ के संरक्षक एवं भाजपा नेता सूरज गुप्ता उपस्थित रहे।

बैठक में पारित तीन प्रमुख प्रस्ताव:

1. मईया सम्मान योजना से जल सहियाओं को वंचित रखने के विरोध में आंदोलन करने का निर्णय लिया गया।

2. गढ़वा विधायक द्वारा एक जल सहिया के बीमार पति की मदद न करने पर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।

3. संगठन को प्रखंड और पंचायत स्तर पर और मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया।

संरक्षक सूरज गुप्ता ने कहा कि जल सहियाओं को अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने जल सहियाओं से आह्वान किया कि वे अपने सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक लड़ाई लड़ें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी जल सहिया को विभागीय अधिकारी या कर्मचारी परेशान करता है, तो संघ उनकी पहचान उजागर करेगा।

जिला अध्यक्ष मालती देवी ने कहा कि नारी शक्ति समाज और देश के निर्माण में अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने खुशी जताई कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जल सहिया अपने हक की लड़ाई के लिए संगठित हो रही हैं।

बैठक में उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी, मीडिया प्रभारी सीमा देवी, अनीता देवी, मंजू देवी, ललिता देवी, संजू देवी, जयंती देवी, सरिता देवी, उर्मिला देवी, प्रमिला देवी, पूनम देवी, लीलावती देवी, माधुरी देवी, सुनीता देवी, कनकलता देवी, नीलम देवी, प्रेरणा देवी सहित बड़ी संख्या में जल सहिया और उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#3
छपकली गांव में जल मीनार की मरम्मत को लेकर विवाद, मारपीट में चार घायल

location_on गढ़वा
access_time 07-May-25, 09:00 PM

#4
झारखंड से पाकिस्तानी नागरिकों को बाहर निकालने की मांग को लेकर भाजपा का जुलूस, उपायुक्त को सौंपा गया मांग पत्र

location_on गढ़वा
access_time 07-May-25, 09:49 AM

#5
बलिगढ़ के पास बाइक दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल

location_on गढ़वा
access_time 07-May-25, 09:06 PM


Latest News

परिहारा पंचायत में लंबित आवास योजनाओं को लेकर घर-घर जाकर नोटिस वितरित

location_on गढ़वा
access_time 07-May-25, 09:17 PM

कॉफी विद एसडीएम में दुलदुलवा गांव की महिलाओं ने रखी अवैध शराब के खिलाफ आवाज

location_on गढ़वा
access_time 07-May-25, 09:13 PM

जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता 17 मई से, चयनित खिलाड़ियों को मिलेगा राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय मंच

location_on गढ़वा
access_time 07-May-25, 09:09 PM

बलिगढ़ के पास बाइक दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल

location_on गढ़वा
access_time 07-May-25, 09:06 PM

मोटरसाइकिल दुर्घटना में युवक घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

location_on गढ़वा
access_time 07-May-25, 09:03 PM

छपकली गांव में जल मीनार की मरम्मत को लेकर विवाद, मारपीट में चार घायल

location_on गढ़वा
access_time 07-May-25, 09:00 PM

गढ़वा जिला क्रिकेट संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह सम्पन्न, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर बोले – खेल को राजनीति से दूर रखना जरूरी

location_on गढ़वा
access_time 07-May-25, 09:55 AM

झारखंड से पाकिस्तानी नागरिकों को बाहर निकालने की मांग को लेकर भाजपा का जुलूस, उपायुक्त को सौंपा गया मांग पत्र

location_on गढ़वा
access_time 07-May-25, 09:49 AM

पिता की प्रथम पुण्यतिथि पर विवेक कश्यप ने पत्नी के साथ किया रक्तदान

location_on गढ़वा
access_time 06-May-25, 06:48 PM

झामुमो जिला कमिटी द्वारा सम्मान समारोह आयोजित

location_on गढ़वा
access_time 06-May-25, 06:43 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play