whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27054899
Loading...


डंडई प्रखंड: आंगनबाड़ी केंद्र के स्थान को लेकर ग्रामीणों में असंतोष, पुनर्निर्माण की मांग

location_on गढ़वा access_time 05-Mar-25, 07:14 PM visibility 499
Share



डंडई प्रखंड: आंगनबाड़ी केंद्र के स्थान को लेकर ग्रामीणों में असंतोष, पुनर्निर्माण की मांग
निर्माण स्थल


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



डंडई : डंडई प्रखंड के रारो गांव (उत्तर टोला) में आंगनबाड़ी केंद्र को पोषक क्षेत्र से बाहर और अनुपयोगी स्थान पर बनाए जाने को लेकर ग्रामीणों ने कड़ा विरोध जताया है। बुधवार को ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केंद्र को पोषक क्षेत्र के भीतर, उचित स्थान पर बनाए जाने की मांग की।

पोषक क्षेत्र से 2.5 किमी दूर बन रहा केंद्र

ग्रामीणों नसीम अंसारी, शमीम अहमद, रमेश राम, कमलेश राम, रमेश प्रजापति, विजय राम और असजद राजा समेत अन्य ने बताया कि रारो उत्तर टोला का आंगनबाड़ी केंद्र पोषक क्षेत्र से करीब 2 से 2.5 किलोमीटर दूर, कपरफूटा टोला डंडई के सीवान में बनाया जा रहा है।

इस स्थान पर केंद्र बनने से बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को केंद्र तक पहुंचने में कठिनाई होगी।

खेत, तालाब और झाड़ियों से भरे इस इलाके में विशेषकर बरसात और गर्मी के मौसम में छोटे बच्चों के लिए वहां जाना बेहद मुश्किल होगा।

अधूरा पड़ा है पहले से बना आंगनबाड़ी भवन

ग्रामीणों ने बताया कि 2-3 वर्ष पहले पोषक क्षेत्र के बीच में आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कार्य शुरू हुआ था, लेकिन वह अधूरा पड़ा है। उनकी मांग है कि वर्तमान निर्माण कार्य को रोका जाए और या तो अधूरे भवन को पूरा किया जाए या फिर पोषक क्षेत्र में ही नया भवन बनाया जाए।

मुखिया प्रतिनिधि ने बताया निर्माण को गलत, की शिकायत

मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार ठाकुर ने कहा कि गांव से 2.5 किमी दूर केंद्र बनाना पूरी तरह गलत है, जिससे बच्चों और महिलाओं को परेशानी होगी।

उन्होंने संबंधित विभाग से इस पर शिकायत दर्ज कराई है।

जांच के बाद होगी कार्रवाई— पर्यवेक्षिका

मामले पर पूछे जाने पर पर्यवेक्षिका मीना देवी ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत मिली है और इस पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों की मांग— पोषक क्षेत्र में ही हो आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण,ताकि सही लाभ मिल सके।





Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

#4
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#5
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play