whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28160843 readers visited
Loading...

Advertisement

भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

location_on गढ़वा access_time 05-Mar-25, 06:54 AM visibility 694
Share



भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
प्रेस वार्ता करते डीएसपी नीरज कुमार


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



मेराल : मेराल थाना क्षेत्र में एसपी दीपक कुमार पांडे के निर्देश पर गठित छापेमारी दल ने मंगलवार सुबह एनएच-75 पर भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब से भरी एक कार जब्त की और दो तस्करों को गिरफ्तार किया।

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

डीएसपी नीरज कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि हरियाणा से बिहार जा रही एक मारुति कार में भारी मात्रा में अवैध शराब की तस्करी की सूचना मिली थी। इसके आधार पर छापेमारी दल गठित किया गया।

मंगलवार सुबह करीब 4:00 बजे, पुलिस ने एनएच-75 पर काले रंग की संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया। लेकिन उसमें सवार दो लोग गाड़ी छोड़कर भागने लगे, जिन्हें पुलिस ने पीछा कर गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

गिरफ्तार तस्करों की पहचान

1. जैकी कुमार (28 वर्ष), पिता रामजी पासवान, निवासी अरवल, बिहार।

2. कुंदन कुमार (25 वर्ष), पिता अरुण पासवान, निवासी अरवल, बिहार।

मुख्य सरगना अमित पुरोहित (हरियाणा निवासी, वर्तमान में पटना में सक्रिय) इस अवैध कारोबार का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।

बरामद सामान

रेड लेबल (750 एमएल) – 156 बोतल

ब्लेंडर प्राइड (750 एमएल) – 24 बोतल

मैजिक मोमेंट ट्रिपल डिस्टिल्ड (750 एमएल) – 36 बोतल

मैजिक मोमेंट फ्लेवर (750 एमएल) – 24 बोतल

काले रंग की मारुति कार (JH 01AN 4142)

पुलिस जांच में सामने आया कि अपराधी जिस भी राज्य में प्रवेश करते थे, वहां की नंबर प्लेट बदल देते थे, ताकि पुलिस की नजरों से बच सकें।

Advertisement

इस अभियान में पुलिस निरीक्षक जितेंद्र कुमार आजाद, थाना प्रभारी विष्णु कांत, एसआई संजय कुमार, दीपक पासवान, रवि कुमार, प्रेम प्रकाश पांडे, सहायक अवर निरीक्षक तुलेश्वर गंझू और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play