whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27924266
Loading...


गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने चिनियां प्रखंड में सड़क निर्माण और जिला उद्योग केंद्रों पर बहाली की मांग की

location_on गढ़वा access_time 05-Mar-25, 06:48 AM visibility 647
Share



गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने चिनियां प्रखंड में सड़क निर्माण और जिला उद्योग केंद्रों पर बहाली की मांग की
विधान सभा में विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा :गढ़वा - रंका विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति के सभापति श्री सत्येंद्र नाथ तिवारी ने बजट सत्र के दौरान चिनियां प्रखंड की जर्जर सड़कों के अविलंब निर्माण की मांग की। उन्होंने विधानसभा में कहा कि चिनियां क्षेत्र में अनुसूचित जाति/जनजाति बहुल सुदूरवर्ती गांवों में सड़कें अत्यंत खराब स्थिति में हैं, जिससे हजारों लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। खराब सड़कों के कारण दुर्घटनाएं भी लगातार हो रही हैं।

इन सड़कों के निर्माण की मांग

विधायक श्री तिवारी ने चिनियां प्रखंड में चार प्रमुख सड़कों के निर्माण की मांग रखी—

1. ग्राम सिगसिगा कला: मेन रोड से गंगा यादव के घर होते हुए मध्य विद्यालय तक।

2. ग्राम तहले: राम प्रसाद साह के घर से प्रशांत कोरबा के घर होते हुए अनराज नदी तक।

3. ग्राम हेताड़खुर्द टोला केल्हाझरिया: मेन रोड से इमली तक।

4. ग्राम नकसीली: नकसीली से परशुखाड़ तक।

उन्होंने कहा कि इन सड़कों का निर्माण जनहित में आवश्यक है, ताकि हजारों लोगों को राहत मिल सके।

जिला उद्योग केंद्रों में बहाली की मांग

विधायक ने उद्योग विभाग के अंतर्गत जिला उद्योग केंद्रों में रिक्त पदों पर तत्काल बहाली की मांग की। उन्होंने बताया कि झारखंड राज्य में 24 वर्षों से जिला उद्योग केंद्रों में स्वीकृत परियोजना प्रबंधक, कार्यकारी प्रबंधक और महाप्रबंधक के लगभग सभी पद खाली पड़े हैं।

इन पदों के रिक्त रहने से औद्योगिक विकास और परियोजना निर्माण का कार्य ठप पड़ा है। श्री तिवारी ने सरकार से तत्काल बहाली की मांग करते हुए कहा कि इससे झारखंड में नए उद्योगों का निर्माण होगा, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और राज्य में पलायन पर रोक लगेगी।

उन्होंने सरकार से इस विषय पर जल्दकार्रवाई करने की अपील की।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play