whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27054909
Loading...


एसडीओ ने मेराल प्रखंड और करकोमा पंचायत का किया निरीक्षण, योजनाओं की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश

location_on मेराल access_time 01-Mar-25, 11:12 PM visibility 565
Share



एसडीओ ने मेराल प्रखंड और करकोमा पंचायत का किया निरीक्षण, योजनाओं की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश
निरीक्षण करते एसडीओ संजय कुमार


मेराल check_circle
संवाददाता



मेराल : उपायुक्त शेखर जमुआर के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) संजय कुमार ने शनिवार को मेराल प्रखंड कार्यालय और करकोमा पंचायत का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, पीएम जन-मन योजना, मैया सम्मान योजना समेत कई विकास योजनाओं की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए।

एसडीओ ने सबसे पहले मेराल प्रखंड कार्यालय पहुंचकर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सतीश भगत और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने स्वीकृत, लंबित और पूर्ण हो चुकी योजनाओं की जानकारी ली और लंबित योजनाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसके बाद एसडीओ करकोमा पंचायत भवन पहुंचे और वहां मुखिया वीरेंद्र नाथ तिवारी और पंचायत कर्मचारियों के साथ बैठक कर विकास योजनाओं की समीक्षा की। मनरेगा योजनाओं की फाइलों की जांच के दौरान उन्होंने प्रक्रियात्मक त्रुटियों को ठीक करने के निर्देश दिए और कहा कि वित्तीय अनियमितता बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं होगी।

एसडीओ ने मनरेगा के तहत आम बागान, जल मीनार, बिरसा कूप योजना और अबुआ आवास का भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक जल मीनार बंद मिला, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई और कहा कि मात्र 100-50 रुपये की कमी के कारण पेयजल जैसी सुविधा बंद रहना गंभीर लापरवाही है। उन्होंने मुखिया और पंचायत सेवक को निर्देश दिया कि वे ऐसी समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करें।

एसडीओ ने बीडीओ को आदेश दिया कि वे पंचायतों का नियमित दौरा करें और योजनाओं की जमीनी हकीकत परखें। उन्होंने कहा कि योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी पारदर्शिता के साथ होना चाहिए।

जिओ टैगिंग में गड़बड़ी की शिकायतों पर उन्होंने मौके पर ही संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाई और स्पष्ट किया कि यदि दोबारा ऐसी शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस निरीक्षण के दौरान बीडीओ, सीओ, बीपीओ, समन्वयक, जेई, मुखिया, रोजगार सेवक और स्वयंसेवक सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।





Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

#4
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#5
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play