whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27056027
Loading...


गढ़वा में अनन्त सनशाइन प्ले स्कूल का भव्य उद्घाटन

location_on गढ़वा access_time 26-Feb-25, 10:27 PM visibility 667
Share



गढ़वा में अनन्त सनशाइन प्ले स्कूल का भव्य उद्घाटन
उद्घाटन करते पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय, विशिष्ट अतिथि एसडीएम संजय कुमार, डीईओ कैसर रजा एवं भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : शहर के नहर रोड में बुधवार को अनन्त सनशाइन प्ले स्कूल का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय, विशिष्ट अतिथि एसडीएम संजय कुमार, डीईओ कैसर रजा एवं भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर एवं फीता काटकर स्कूल का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि दीपक पांडेय ने कहा कि बच्चों का दिमाग सादा कागज की तरह होता है, जिसमें शिक्षक शिक्षा रूपी स्याही भरते हैं। उन्होंने कहा कि प्ले स्कूल प्रारंभिक शिक्षा का आधार होता है, जो बच्चों के भविष्य निर्माण में अहम भूमिका निभाता है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रजा ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बचपन का समय जीवन का सबसे महत्वपूर्ण दौर होता है, और यदि इस समय अच्छी शिक्षा मिले, तो बच्चे का सर्वांगीण विकास संभव है।

भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में यह स्कूल एक बेहतरीन पहल है। उन्होंने गढ़वा के लोगों की मेहनत और शिक्षा के प्रति जागरूकता की सराहना करते हुए कहा कि वह शिक्षा के विस्तार में हरसंभव सहयोग देते रहेंगे।

जिला कृषि पदाधिकारी शिवशंकर प्रसाद ने भी स्कूल की आवश्यकता को रेखांकित किया और कहा कि प्ले स्कूल बच्चे की शिक्षा का पहला पड़ाव होता है, जहां से वह खेल-खेल में सीखना शुरू करता है।

कार्यक्रम का संचालन उद्घोषक अरुण पांडेय ने किया और धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के निदेशक प्रो. पुरुषोत्तम त्रिपाठी ने दिया।

इस मौके पर विद्यालय के संस्थापक शशिकांत चौबे, शुशील चौबे, दीपक चौबे, पूर्व सांसद घुरण राम, भाजपा नेता शिवकुमार पांडेय, ब्रजेश उपाध्याय, विभाकर पांडेय, कांग्रेस नेता श्रीकांत तिवारी, जेएमएम नेता कामता प्रसाद, अनुमंडल अध्यक्ष प्रताप जायसवाल, अमरेंद्र सिंह, विकास चौबे, गुड्डू पांडे, डब्लू दुबे, प्रियस चौबे, विजय चौबे, राजेंद्र दुबे, नीतीश कुमार चौबे, पीयूष कुमार चौबे, शैलेश उपाध्याय, प्राचार्य डॉ. दीपक चौबे, शुशील तिवारी, राजेश पांडेय, विकास पांडेय, विश्वविजय सिंह, पवन पांडेय, डॉ. त्रिभुवन दुबे, रमाशंकर देव पांडेय, आलोक रंजन तिवारी, सन्नी चंद्रवंशी, अरविंद पटवा, प्रिंस कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।





Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

#4
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#5
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play