whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28166866 readers visited
Loading...

Advertisement

एसडीओ ने सदर प्रखंड और कल्याणपुर पंचायत का किया निरीक्षण

location_on गढ़वा access_time 24-Feb-25, 07:27 PM visibility 568
Share



एसडीओ ने सदर प्रखंड और कल्याणपुर पंचायत का किया निरीक्षण
निरीक्षण करते एसडीओ संजय कुमार


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा :

अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा समेत योजनाओं की समीक्षा 

उपायुक्त श्री शेखर जमुआर के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) सदर संजय कुमार ने सोमवार को गढ़वा सदर प्रखंड कार्यालय और कल्याणपुर पंचायत का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अबुआ आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

प्रखंड कार्यालय में योजनाओं की समीक्षा

एसडीओ संजय कुमार ने सबसे पहले गढ़वा प्रखंड कार्यालय पहुंचकर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।

Advertisement
उन्होंने स्वीकृत, लंबित और पूर्ण योजनाओं की जानकारी ली तथा लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रक्रिया की भी समीक्षा की और सुधार के लिए जरूरी निर्देश दिए। बैठक में तकनीकी और क्षेत्रीय कर्मचारी भी मौजूद थे।

पंचायत भवन में हुई बैठक

इसके बाद एसडीओ कल्याणपुर पंचायत भवन पहुंचे, जहां उन्होंने पंचायत मुखिया और पंचायत स्तरीय कर्मचारियों के साथ बैठक कर विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। मनरेगा योजनाओं की कुछ संचिकाओं की जांच के दौरान पाई गई प्रक्रियात्मक त्रुटियों को सुधारने का निर्देश दिया।

योजनाओं का भौतिक निरीक्षण

एसडीओ ने पंचायत में चल रही विभिन्न योजनाओं का मौके पर जाकर निरीक्षण किया।

Advertisement
इनमें तीन जल मीनार, एक बिरसा कूप योजना, एक पशु शेड, एक अबुआ आवास और एक दशगात्र शेड शामिल थे। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी योजनाओं को निर्धारित नियमों के तहत पूरा किया जाए और अधूरी योजनाओं को शीघ्र पूरा कर चालू हालत में लाया जाए।

गर्मी में जल मीनारें रहें चालू – एसडीओ

निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने देखा कि पंचायत क्षेत्र की सभी जल मीनारें संचालनात्मक स्थिति में थीं। इस पर उन्होंने बीडीओ को निर्देश दिया कि अन्य पंचायतों में भी यह सुनिश्चित किया जाए कि गर्मियों में सभी जल मीनारें चालू हालत में रहें, ताकि पेयजल आपूर्ति सुचारू बनी रहे।

निरीक्षण के दौरान बीडीओ, बीपीओ, सहायक अभियंता (एई), कनीय अभियंता (जेई), मुखिया, रोजगार सेवक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play