whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27275748
Loading...


व्यक्ति विशेष के लिए जलमीनार निर्माण पर जताया विरोध

location_on मझिआंव access_time 14-Jun-20, 10:05 PM visibility 656
Share



						व्यक्ति विशेष के लिए जलमीनार निर्माण पर जताया विरोध
निजी घर में लगा जलमीनार


सरिता देवी check_circle
संवाददाता



मझिआंव : प्रखंड क्षेत्र के तलसबरिया गांव में विशेष एक व्यक्ति को पेयजल आपूर्ति कराने के लिए तीन लाख 84 हजार 691 रुपए की लागत से जलमीनार का निर्माण कराया गया है। इधर इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार जलमीनार का निर्माण 14वें वित्त आयोग की राशि से कराई गई है। इधर इस संबंध में बीडीसी शाहिद अनवर खां एवं जेएमएम के वरिष्ठ युवा नेता सईद अंसारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी के नाम से लिखित आवेदन देकर जलमीनार कार्य को अविलंब बंद एवं स्थल हस्तांतरण करवाने की मांग किया था। आवेदन के आलोक में इसे गंभीरता से लेते हुए बीडीओ अमरेन डांग द्वारा अविलंब कार्य को रोक लगाने का निर्देश पंचायत सचिव को दिया गया था। लेकिन रोक लगाने का निर्देश दिए जाने के बावजूद भी पंचायत सचिव एवं पंचायत की मुखिया प्रतिनिधि द्वारा आनन-फानन में जल मीनार कार्य को निर्माण करवाया गया।
इधर शिकायतकर्ता बीडीसी शाहिद अनवर खां एवं जेएमएम युवा नेता सईद अंसारी समेत अन्य लोगों ने बताया की यह जलमीनार एक व्यक्ति विशेष असलम खां के घर के सामने लगाया गया है। जबकि जलमीनार स्थल के आस पास मात्र एक घर है। बाकी घर दूर है जो घनी आबादी से घिरा है। जबकि घनी आबादी वाले क्षेत्र में जल मीनार का निर्माण कराया जाना है। लेकिन पंचायत की लचर व्यवस्था के कारण घनी आबादी को नजरअंदाज करते हुए किसी एक व्यक्ति विशेष के घर के सामने जलमीनार खड़ा करना न्याय संगत नहीं है। जबकि ग्रामीण शुद्ध पानी के लिए दर-दर भटक रहे हैं। सच कहा जाए तो यह योजना ग्रामीणों के लिए हाथी का दांत साबित होने लगा है। इधर ज्ञात हो कि पेयजल आपूर्ति के लिए बनाया गया जलमीनार सिर्फ शोभा की वस्तु बनकर रह गई है।
योजना बेकार साबित हो रही है। क्योंकि घनी आबादी को छोड़कर किसी एक व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के लिए जलमीनार बनवाया गया है। जिससे ग्रामीणों को जलापूर्ति योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इधर के संबंध में पंचायत सचिव शिव शंकर ठाकुर ने बताया कि बीडीओ साहब ने प्रखंड के कॉर्डिनेटर से जांच करवाये थे, कहा कि फिलहाल 2 लाख रुपए का भुगतान हो चुका है। बाकी शेष राशि पर रोक लगा दी गई है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play