whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27934057
Loading...


संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

location_on गढ़वा access_time 13-Feb-25, 08:18 PM visibility 110
Share



संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई
जयंती में सम्मिलित अतिथि व अन्य


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा :

रविदास विकास कमिटी हंसकेर, गढ़वा के बैनर तले हुआ भव्य आयोजन

गढ़वा। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की जयंती हंसकेर, गढ़वा में रविदास विकास कमिटी के बैनर तले बड़े धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं एवं पुरुषों ने गुरु रविदास महाराज की पूजा-अर्चना की और ग्रामीणों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

इस पावन अवसर पर आयोजित संबोधन कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी ओमप्रकाश चंद्रा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारोटेफ जिला इकाई गढ़वा के जिलाध्यक्ष सह व्याख्याता सुशील कुमार, प्रभारी प्रधानाध्यापक मनु राम, सेवानिवृत्त शिक्षाविद् ईश्वरी राम, समाजसेवी एवं मुखिया प्रत्याशी विश्वनाथ प्रसाद तथा रामचंद्र राम उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि सुशील कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि संत रविदास ने सामाजिक कुरीतियों और जातिवाद को समाप्त करने का प्रयास किया। उन्होंने शिक्षा और आध्यात्मिकता पर बल देते हुए कहा था— "ऐसा चाहूं राज्य में, जहां सबन को मिले अन्न, जहां छोट बड़े सब सम बसे, रैदास रहे प्रसन्न।" उन्होंने कहा कि समाज की उन्नति के लिए शिक्षा आवश्यक है।

प्रभारी प्रधानाध्यापक मनु राम ने कहा कि संत रविदास की शिक्षाएं सभी के लिए हैं, न कि किसी विशेष समाज के लिए। उन्होंने कहा कि जयंती तभी सार्थक होगी जब हम उनके अनुयायी बनकर उनके बताए मार्ग पर चलेंगे।

सेवानिवृत्त शिक्षाविद् ईश्वरी राम ने समाज के इतिहास को जानने और उसकी कमियों को दूर करने की बात कही।

उन्होंने कहा कि भ्रांति दूर होगी तभी समाज में क्रांति आएगी।

समाजसेवी विश्वनाथ प्रसाद ने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को शिक्षित करें ताकि समाज प्रगति कर सके।

कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन रविदास विकास कमिटी के अध्यक्ष अनिल कुमार और मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार ने किया। इस अवसर पर ललन राम, रामेश्वर राम, तुलसी राम, हरिहर राम, भुवनेश्वर राम, मुन्ना राम, धर्मेंद्र कुमार, गोविंदा, दिनेश कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play