whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27934102
Loading...


भाजपा संगठन पर्व को लेकर बैठक संपन्न, बुथ से मंडल तक होगा पुनर्निर्माण

location_on गढ़वा access_time 13-Feb-25, 08:06 PM visibility 491
Share



भाजपा संगठन पर्व को लेकर बैठक संपन्न, बुथ से मंडल तक होगा पुनर्निर्माण


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भाजपा जिला कार्यालय, पिंडरा गढ़वा में जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो की अध्यक्षता में संगठन पर्व को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वंदे मातरम गीत के साथ हुई।

जल्द पूरा होगा संगठन पुनर्निर्माण कार्य

बैठक में जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि भाजपा में सांगठनिक निर्माण की प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही बूथ से लेकर मंडल स्तर तक संगठन का पुनर्निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत से बनी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी : सुनीता सिंह

बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के कारण आज यह विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है।

उन्होंने कहा कि पार्टी का सदस्यता अभियान अंतिम चरण में है और संगठन निर्माण का कार्य प्रगति पर है। भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र के तहत बूथ और मंडल स्तर पर चुनाव कराए जा रहे हैं।

भाजपा में कार्यकर्ताओं को मिलता है पूरा सम्मान

इस दौरान भाजपा जिला चुनाव सह अधिकारी ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जहां आंतरिक लोकतंत्र कायम है और कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि बूथ से लेकर मंडल स्तर तक चुनाव कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा और इसे पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने दिया।

बैठक में भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद तिवारी, जिला चुनाव सह अधिकारी मधुलता कुमारी, विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, धनंजय गौड़, मीना गुप्ता, मथुरा पासवान, सुरेंद्र विश्वकर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष नसरुद्दीन अंसारी, अंसाद बाबू, बिनय चंद्रवंशी, लक्ष्मीकांत पांडेय, अभिषेक कश्यप, विकास तिवारी समेत कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play