whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26477694
Loading...


सभी को है भारी अफसोस, अचानक चले गए आशुतोष…

location_on गढ़वा access_time 10-Feb-25, 11:33 PM visibility 1426
Share



सभी को है भारी अफसोस, अचानक चले गए आशुतोष…
आशुतोष रंजन


एडमिन check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा आज शोक में डूबा है। सोशल मीडिया पर हर कोई एक बिंदास व्यक्तित्व की तस्वीर साझा कर अपने गमगीन दिल से श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। लेकिन आखिर कौन हैं वे, जिनके जाने से पूरा गढ़वा सन्न रह गया? आज यह खबर लिखते हुए आंखें नम हैं, शब्द भारी हैं, और यकीन करना मुश्किल हो रहा है। जी हां, आप सही समझ रहे हैं गढ़वा के प्रख्यात पत्रकार, बिंदास न्यूज़ के संपादक, और बेबाक लेखनी के धनी आशुतोष रंजन जी अब हमारे बीच नहीं रहे। आशुतोष रंजन सिर्फ एक पत्रकार नहीं थे, बल्कि गढ़वा की आवाज़ थे। उनकी बिंदास लेखनी, निष्पक्ष विचारधारा और हर मुद्दे पर दो टूक बोलने की शैली ने उन्हें जनता के बीच बेहद लोकप्रिय बना दिया था। कम समय में उन्होंने अपनी पत्रकारिता से सामाजिक सरोकारों को मजबूत किया और हर सुख-दुख में लोगों के साथ खड़े रहे।
उनकी कार्यशैली का ही परिणाम था कि उनके द्वारा स्थापित न्यूज़ चैनल बिंदास न्यूज़' ने तेजी से लोकप्रियता हासिल की। उनकी सबसे बड़ी खूबी थी कि वे हर किसी से समान व्यवहार रखते थे, चाहे आम नागरिक हो, कोई बड़ा अधिकारी, या फिर कोई चर्चित हस्ती। सच्चाई के लिए लड़ने का जज़्बा, समाज की भलाई के लिए समर्पण और बिंदास अंदाज उनकी पहचान बन गई थी। हर दिन गढ़वा की खबरें देने वाले आशुतोष रंजन आज खुद खबर बन गए और बिंदास अंदाज में इस दुनिया को अलविदा कहकर अनंत यात्रा पर निकल पड़े। नूतन टीवी परिवार की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play