whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26479290
Loading...


एसडीओ ने अवैध ईंट भट्ठे की चिमनी ध्वस्त कर दिया कड़ा संदेश

location_on गढ़वा access_time 09-Feb-25, 06:30 PM visibility 812
Share



एसडीओ ने अवैध ईंट भट्ठे की चिमनी ध्वस्त कर दिया कड़ा संदेश
औचक निरीक्षण करते एसडीओ संजय कुमार


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा :

खनन पदाधिकारी को गहन जांच और वैधानिक कार्रवाई का निर्देश

 शहरी क्षेत्र के निकट नवादा इलाके में अवैध रूप से संचालित एक ईंट भट्ठे पर कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) संजय कुमार ने सख्त कदम उठाए। गुप्त शिकायत के आधार पर किए गए औचक निरीक्षण में भट्ठे की चिमनी संचालन अवस्था में पाई गई। शहरी क्षेत्र के पास धुआं छोड़ती इस अवैध चिमनी को देखकर एसडीओ ने तत्काल जिला खनन पदाधिकारी से पूछताछ की और मौके पर ही इस लोहे की चिमनी को भट्ठा कर्मियों और अनुमंडल कर्मियों की मदद से ध्वस्त करवा दिया।

जांच और कार्रवाई के निर्देश

चिमनी ध्वस्त करने के बाद एसडीओ ने जिला खनन पदाधिकारी को भट्ठे से जुड़े अन्य पहलुओं की गहन जांच कर वैधानिक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

साथ ही, उन्होंने कहा कि इस मामले की विस्तृत रिपोर्ट प्रदूषण विभाग को भी भेजी जाएगी।

ईंट भट्ठा संचालकों को दी चेतावनी

संजय कुमार ने अनुमंडल क्षेत्र के सभी ईंट भट्ठा संचालकों से अपील की कि वे नियमानुसार व्यवसाय संचालित करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन ईंट भट्ठा व्यवसाय और उससे जुड़े श्रमिकों के रोजगार को प्रभावित नहीं करना चाहता, लेकिन नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खनन, पर्यावरण, प्रदूषण, श्रम और वन विभाग के नियमों का पालन सुनिश्चित करते हुए ही ईंट भट्ठों का संचालन करें।

एसडीओ की इस कार्रवाई ने अवैध संचालकों को स्पष्ट संदेश दिया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play