whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26478520
Loading...


एसडीएम ने मैट्रिक व इंटर परीक्षा को लेकर लागू की निषेधाज्ञा

location_on गढ़वा access_time 09-Feb-25, 06:26 PM visibility 486
Share



एसडीएम ने मैट्रिक व इंटर परीक्षा को लेकर लागू की निषेधाज्ञा
एसडीएम संजय कुमार


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा :

परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर दायरे में सुबह 7 से शाम 6 बजे तक रहेगी सख्ती

गढ़वा। झारखंड अधिविद्य परिषद, रांची के तत्वावधान में आयोजित वार्षिक मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 को कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण बनाने के लिए गढ़वा सदर अनुमंडलाधिकारी (एसडीएम) संजय कुमार ने सख्त कदम उठाए हैं। 11 फरवरी से 3 मार्च तक चलने वाली इन परीक्षाओं के दौरान सदर अनुमंडल क्षेत्र के 21 परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू रहेगी। यह निषेधाज्ञा प्रतिदिन सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक प्रभावी होगी।

निषेधाज्ञा के प्रावधान

परीक्षा केंद्रों के आसपास किसी भी प्रकार के अनाधिकृत प्रवेश पर रोक रहेगी।

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन, डिजिटल घड़ी, ईयरफोन, पेन ड्राइव, कैलकुलेटर आदि परीक्षा हाल में ले जाने की सख्त मनाही होगी। साथ ही, हरवे-हथियार, आग्नेयास्त्र, विस्फोटक सामग्री, लाठी-डंडा, तीर-धनुष जैसे सामान लेकर परिसर में प्रवेश करना प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि, सुरक्षा कार्य में लगे पुलिसकर्मियों को इस नियम से छूट दी गई है।

परीक्षा केंद्रों का वितरण

गढ़वा अनुमंडल के 21 परीक्षा केंद्रों में सात केंद्र गढ़वा प्रखंड में, तीन मेराल, तीन डंडई, चार मझिआंव और चार कांडी प्रखंड में स्थित हैं। इन केंद्रों पर परीक्षा को भयमुक्त और निष्पक्ष बनाने के लिए सख्त निगरानी रखी जाएगी।

परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए एसडीएम ने स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play